Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»चंद्रबाबू नायडू ने की ज्यादा बच्चे पैदा करने अपील
    मुख्य समाचार

    चंद्रबाबू नायडू ने की ज्यादा बच्चे पैदा करने अपील

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरावती: आंध्र प्रदेश में लगातार घट रहे प्रजनन दर पर चिंता जताते हुए सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। बुधवार को कोनासीमा की एक रैली में उन्होंने कहा कि परिवारों को बच्चों की परवरिश को बोझ नहीं समझना चाहिए। लोग सोचते हैं कि बच्चे पैदा करना मुश्किल है, लेकिन बच्चे हमारी संपत्ति हैं। सीएम नायडू ने चेतावनी दी कि घटती आबादी भविष्य में गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकती हैं, इसलिए अब नजरिया बदलने की जरूरत है।

    नायडू ने बताया कि क्यों बदली उनकी राय

    कोनासीमा में आयोजित रैली में चंद्राबाबू नायडू ने अपनी सोच बदलने के बारे में भी बताया। आंध्र के सीएम ने माना कि जब भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही थी, तब उन्होंने आबादी को नियंत्रित करने के उपायों का समर्थन किया था। मगर अब उनकी राय बदल चुकी है। आंध्र प्रदेश का फर्टिलिटी रेट गिरकर लगभग 1.5 हो गई है, जो राष्ट्रीय स्तर 2.1 से काफी कम है। आज आबादी तेजी से घट रही है और कई देशों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब मैं ही आपसे कह रहा हूं कि हमें आबादी बढ़ाने की जरूरत है।

    परवरिश के डर से कम बच्चे पैदा कर रहे युवा

    चंद्राबाबू नायडू ने फैमिली प्लानिंग को लेकर युवाओं के नजरिये का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा अब बहुत से लोग कम बच्चे पैदा करते हैं। कई लोग तो बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चों की परवरिश करना मुश्किल काम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिवार में बच्चे ही नहीं होंगे, तो हमें मशीनों की सेवा करनी पड़ेगी। आबादी के बूढ़े होने से आगे चलकर काम करने वाले लोगों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है और आर्थिक चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। आंध्र की औसत उम्र 32.5 साल है, जबकि भारत की औसत उम्र 28 साल है।

    हालात नहीं सुधरे तो आंध्र में बुजुर्ग ही बचेंगे

    बता दें कि आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार ने बच्चे पैदा करने की प्रवृति को प्रोत्साहित करने के लिए कई घोषणाएं की हैं। आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे बच्चे के लिए 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के लिए 40 हजार रुपये देगी। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सत्य कुमार यादव भी पहले घटती जनसंख्या दर पर चिंता जता चुके हैं। रिपोर्टस के मुताबिक आंध्र में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 2011 में 25 प्रतिशत थी, जो 2036 तक घटकर 15 प्रतिशत हो सकती है।इसी दौरान 60 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों की संख्या लगभग दोगुनी होकर 10 प्रतिशत से 19 प्रतिशत हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ससुर के कत्ल में फंसी बहू, पुलिस के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

    September 9, 2026

    ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल

    September 9, 2026

    अमृता फडणवीस का इवेंट, ASI का नोटिस, विवाद में चंद्रपुर के ऐतिहासिक लालपेठ शिवलिंग का जीर्णोद्धार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.