Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
    • जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
    • बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
    • पिता ने धारदार हथियार से की 3 बेटियों की हत्या
    • पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, आत्महत्या कर ली… इस हालत में मिला शव
    • पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    • National Highway पर यात्रियों से भरा कैंटर पलटा, 15 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अस्पताल में मचा बवाल, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ शख्स, देखकर परिजनों के उड़े होश
    छत्तीसगढ़

    अस्पताल में मचा बवाल, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुआ शख्स, देखकर परिजनों के उड़े होश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोधीपारा चौक िस्थत मित्तल अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित करके उसका शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तो मृत युवक के हाथ-पैर हिलने लगे। इसके बाद घर वाले उसे आंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानें पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई के देवबलौदा निवासी रामअवतार रात्रे को 3 जून को मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामअवतार अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की पसली टूट गई है। उसकी हालत काफी गंभीर है। परिजनों के आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में रखकर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक मृत घोषित हुए रामअवतार के शरीर में हरकत होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    परिजनों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

    इस घटना को लेकर वायरल वीडियो में परिजन साफ-साफ नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने कहा, ये कैसा अस्पताल है, जिसने जिंदा आदमी को मृत बता दिया? डॉक्टरों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अस्पताल पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ करेंगे शिकायत

    वीडियो वायरल होने के बाद मित्तल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने भी पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीज का लामा हुआ है।

    विवादों में रहा है मित्तल हॉस्पिटल

    उल्लेखनीय है कि मित्तल हॉस्पिटल पहले भी विवादित रहा है। अस्पताल प्रबंधन पर जशपुर के रहने वाले मरीज (मृतक) के परिजनों ने आरोप लगाया था कि आयुष्मान कार्ड से करीब 3 लाख रुपए ब्लॉक किए और लगभग इतनी ही राशि (3 लाख) परिजनों से कैश भी ले ली। इसका बिल भी नहीं दिया। इस मामले में सीएमओ से शिकायत के बाद सीएमओ कार्यालय ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर 3 महीने के लिए मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स आयुष्मान योजना भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से निलंबन किए जाने की अनुशंसा की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन

    June 8, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    June 8, 2026

    जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.