Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»11 दिन पहले चार धाम यात्रा का आगाज , सरकार-प्रशासन के स्तर पर शुरू हुई तैयारियां
    BREKING NEWS

    11 दिन पहले चार धाम यात्रा का आगाज , सरकार-प्रशासन के स्तर पर शुरू हुई तैयारियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चार धाम यात्रा के अधिक समय तक चलने का अनुमान है। दरअसल, इस बार पहले ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगा। दरअसल, वर्ष 2025 में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी। वहीं, इस बार चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को होगी। चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की ओर से तैयारियों को शुरू कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग की तैयारियां शुरू हुई हैं। इसको लेकर पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्व्याल ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंजीकरण से लेकर दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह अपडेट रखी जाएगी।

    श्रद्धालुओं को होगा लाभ

    दरअसल, चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के मौके पर होती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व 19 जनवरी को है। बसंत पंचमी के मौके पर चार धाम यात्रा की शुरुआत को लेकर बड़ी घोषणा होगी। रीति-रिवाज के साथ धामों के कपाट खोले जाने को लेकर समय-तिथि आदि की घोषणा होगी। हालांकि, यह तय है कि 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होगी। इससे इस बार चारधाम यात्रा अधिक समय तक चलेगी। चार धाम यात्रा इस बार 11 दिन पहले शुरू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक समय मिल सकेगा। अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे तो क्षेत्र में कारोबार भी बढ़ेगा। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की परंपरा रही है।

    पिछली बार प्रभावित हुई थी यात्रा

    वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा कई वजहों से प्रभावित रही थी। पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बनी युद्ध जैसी स्थिति के कारण चार धाम यात्रा बाधित हुई। सीमा पर शांति के बाद आपदा के कारण यात्रा में बाधा आई। धराली और थराली आपदा के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ धामों तक नहीं पहुंच पाई। कई बार भारी बारिश के कारण यात्रा को स्थगित करना पड़ा। इस बार जल्द यात्रा शुरू होने से कारोबार के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

    चार धाम यात्रा को लेकर इस बार प्रशासनिक तैयारियों को पहले ही शुरू किया गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश में चार धाम यात्र तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्य सचिव के स्तर पर भी जल्द ही यात्रा तैयारियों की समीक्षा होगी। इसमें तैयारियों को पूरी कराने पर निर्णय लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    August 31, 2026

    खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.