बिलासपुर । उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा 15159/15160 छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा 1दिसम्बर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 के बीच विभिन्न तिथियो में इस गाड़ी को कोहरे के अग्रिम आशंका के कारण इस ट्रेन का परिचालन विभिन्न तिथियों में स्थगित किया गया है । इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में यह ट्रेन यथावत चलेगी ।
स्थगित होने वाली गाड़ी इस प्रकार है
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 दिसम्बर, 2025 को, जनवरी माह में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 जनवरी, 2026 को तथा फरवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11 एवं 14 फरवरी, 2026 को इस ट्रेन का परिचालन स्थगित किया गया है । 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर, 2025 को, जनवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी, 2026 को तथा फरवरी माह में 01, 03, 05, 08, 10, 12 एवं 15 फरवरी, 2026 को इस ट्रेन का परिचालन स्थगित किया गया है ।
Trending
- लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
- देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
- महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
- उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
- देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
- बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

