Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय राजमार्गों पर छत्तीसगढ़ बना ‘ग्रीन कॉरिडोर’, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगाए 2.71 लाख पौधे
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय राजमार्गों पर छत्तीसगढ़ बना ‘ग्रीन कॉरिडोर’, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगाए 2.71 लाख पौधे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सड़क विकास के साथ हरियाली का नया अध्याय लिखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण का बड़ा अभियान चलाया है। ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ के तहत इस वर्ष अब तक 2 लाख 71 हजार 253 पौधे लगाए गए हैं। इनमें से 2 लाख 2 हजार 959 नए पौधे लगाए गए, जबकि 68 हजार 297 पौधों का रिप्लांटेशन किया गया। इस तरह प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग अब सिर्फ यातायात के मार्ग ही नहीं, बल्कि हरियाली से आच्छादित ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में तब्दील हो रहे हैं।


    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तय लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण कर रिकॉर्ड कायम किया है। रायपुर–विशाखापट्टनम (NH-130CD) परियोजना में सबसे अधिक 97,145 पौधे लगाए गए। महाराष्ट्र सीमा–दुर्ग–रायपुर–ओडिशा सीमा (NH-53) पर 46,141, चांपा–कोरबा–कटघोरा (NH-149B) पर 23,020, बिलासपुर–कटघोरा (NH-130) पर 16,847, बिलासपुर–उरगा–पत्थलगांव (NH-130A) पर 14,400 और सिमगा–रायपुर–धमतरी (NH-30) परियोजना में 5,406 पौधे रोपे गए।
    मीडियन प्लांटेशन के तहत डिवाइडर पर पौधे लगाए गए हैं, जबकि सड़क किनारे एवेन्यू प्लांटेशन के रूप में फलदार और छायादार वृक्ष रोपे गए। पिछले वर्षों में क्षतिग्रस्त पौधों को बदलकर हरियाली को जीवित बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
    NHAI रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा, ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ सिर्फ वृक्षारोपण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का निवेश है। हमारा उद्देश्य सड़कों का निर्माण भर नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सुंदर पर्यावरण का निर्माण भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

    April 10, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.