Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: NSUI के ‘सीएम हाउस घेराव’ आंदोलन में उमड़ा छात्र शक्ति का जनसैलाब
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: NSUI के ‘सीएम हाउस घेराव’ आंदोलन में उमड़ा छात्र शक्ति का जनसैलाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ NSUI द्वारा आयोजित “छात्र शक्ति–जन परिवर्तन” कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन के दौरान गुरुवार देर शाम तक पुलिस और छात्र नेताओं के बीच घूमा-झटकी एवं तीखी नोकझोंक का दौर चलता रहा। मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर रोका गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

    प्रदेशभर से पहुंचे हजारों छात्र-युवाओं ने आंदोलन में भाग लिया। कार्यक्रम में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के प्रथम रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

    दोपहर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात शाम को महिला थाना चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास घेराव हेतु विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

    आंदोलन के दौरान छात्रसंघ चुनाव की बहाली, शिक्षकों एवं शासकीय पदों पर भर्ती, विश्वविद्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक, नशे के अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।

    NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे NSUI बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने एवं युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की।

    वहीं छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि प्रदेश के छात्र आज शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और छात्र अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, जिसे बंद कर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है। NSUI छात्र हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा

    June 22, 2026

    उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

    June 22, 2026

    सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.