Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट : जन्मतिथि का पक्का प्रमाण नहीं तो लड़की नाबालिग नहीं स्कूल रजिस्टर से उम्र साबित नहीं होती, अपनी मर्जी से गई लड़की अपहरण नहीं…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट : जन्मतिथि का पक्का प्रमाण नहीं तो लड़की नाबालिग नहीं स्कूल रजिस्टर से उम्र साबित नहीं होती, अपनी मर्जी से गई लड़की अपहरण नहीं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर अभियोजन पक्ष लड़की की उम्र का ठोस और कानूनी प्रमाण पेश करने में नाकाम रहता है तो उसे नाबालिग नहीं माना जा सकता। ऐसी स्थिति में लड़की का अपनी इच्छा से किसी के साथ जाना अपहरण की श्रेणी में नहीं आएगा। इस टिप्पणी के साथ जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने जांजगीर-चांपा जिले के राजेंद्र श्रीवास उर्फ मोटू को बरी कर दिया है।

    क्या था पूरा मामला

    यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। 30 मई 2019 को एक लड़की अपने घर से चली गई थी। उसके बहनोई ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। जांच के दौरान उसी दिन पुलिस ने लड़की को जयरामनगर रेलवे स्टेशन पर राजेंद्र श्रीवास के साथ बरामद कर लिया था। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय ने 15 अक्टूबर 2019 को राजेंद्र को दोषी मानते हुए आईपीसी की धारा 363 में चार साल और धारा 366 में पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ राजेंद्र ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी।

    स्कूल रिकॉर्ड से उम्र साबित नहीं हुई

    हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अभियोजन ने लड़की की जन्मतिथि साबित करने के लिए सिर्फ स्कूल के दाखिल-खारिज रजिस्टर का सहारा लिया था। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपनी गवाही में माना कि रजिस्टर में जन्मतिथि लड़की के पिता द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर लिखी गई थी। इसके समर्थन में कोई जन्म प्रमाण पत्र या अन्य सरकारी दस्तावेज पेश नहीं किया गया। साथ ही लड़की का अस्थि परीक्षण यानी ओसिफिकेशन टेस्ट भी नहीं कराया गया था।

    कोर्ट ने कहा कि इस तरह के सबूत नाबालिग होने का पुख्ता प्रमाण नहीं है। कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के अलमेलु बनाम राज्य और ऋषिपाल सिंह सोलंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के मामलों का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि केवल स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर उम्र तय नहीं की जा सकती।

    अपनी मर्जी से गई थी लड़की

    इस केस में लड़की के बयान को भी कोर्ट ने अहम माना। लड़की ने खुद बताया था कि राजेंद्र उसका स्कूल का दोस्त था और दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात होती थी। घटना वाले दिन 30 मई 2019 को सुबह करीब चार बजे राजेंद्र के बुलाने पर वह खुद बिना किसी शोर-शराबे और बिना किसी विरोध के अपनी मर्जी से उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई थी।

    कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एस. वरदराजन बनाम स्टेट ऑफ मद्रास केस का हवाला देते हुए कहा कि किसी लड़की का खुद किसी के साथ चले जाना और उसे जबरदस्ती ले जाना दो अलग-अलग बातें हैं। इस मामले में अपहरण या बहला-फुसलाने जैसा कोई तत्व नहीं मिला।

    इन सभी तथ्यों के आधार पर हाई कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को आरोप साबित करने में विफल माना और संदेह का लाभ देते हुए राजेंद्र श्रीवास को धारा 363 और 366 के आरोपों से बरी कर दिया। निचली अदालत द्वारा दी गई सजा के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…

    November 9, 2026

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.