Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव-  जिले के शिकारीमहका-भोलापुर के बीच दर्दनाक हादसा सडक़ हादसे में दो बहन व एक भाई के मौत से उनके गांव गहिराभेड़ी में मातम का माहौल है। दो सगे बहन व भाई की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मृतकों के शव को परिजनों को सौंपा गया। गहिराभेड़ी में भाई शिवनंदन साहू व बहन भूपेश्वरी साहू की अर्थी एक साथ उठा और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में मातम का माहौल रहा। वहीं बड़ी बहन डिकेश्वरी का उसके ससुराल दाऊटोला में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं स्कार्पियो में सवार मृतक कमलदास बंजारे का अंतिम संस्कार भोलापुर में हुआ।

    विधायक ने जताया दुख

    ग्राम भोलापुर निवासी 65 वर्षीय कमल बंजारे के सडक़ हादसे में निधन के बाद विधायक भोलाराम साहू मृतक के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत कमल बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने मृतक के पुत्र किशोर कुमार बंजारे एवं खिलावन बंजारे सहित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

    मृतकों के परिजनों से मिले विधायक भोलाराम

    दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की मौत की खबर के बाद खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ग्राम गहिराभेड़ी पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में परिवार के तीन सदस्यों का असमय निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।

    उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, चुम्मन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

    September 3, 2026

    प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.