Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के गांव की लड़की नीदरलैंड का दूल्हा, सात समंदर पार से आया , जांजगीर-कलेक्टर ऑफिस में हुई शादी…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के गांव की लड़की नीदरलैंड का दूल्हा, सात समंदर पार से आया , जांजगीर-कलेक्टर ऑफिस में हुई शादी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर-चांपा/ कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो दूरियां मायने नहीं रखतीं. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बेटी क्रिस्टीना नथेनियल ने इसे सच साबित कर दिखाया है. यहां के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भुईगांव की रहने वाली क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम से लव मैर‍िज की है. विवाह का प्रमाण पत्र जारी होने के बाद यह अनोखी शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

    विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार दूल्हे का नाम क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम (32 वर्ष) है, जो नीदरलैंड के निवासी हैं. उनके पिता का नाम विलेम डीर्क वरबूम है. वहीं दुल्हन क्रिस्टीना नथेनियल (25 वर्ष) हैं, जो छत्तीसगढ़  के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुईगांव की निवासी हैं. उनके पिता का नाम हनोल नथेनियल है.

    ज‍िला कलेक्टर कार्यालय में हुई शादी

    दोनों ने जांजगीर-चांपा ज‍िला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं. विवाह अधिकारी प्रमोद गुप्ता के समक्ष तीन गवाहों की मौजूदगी में धारा-5 के तहत घोषणा की गई, जिसके बाद विवाह संपन्न हुआ. जिला विवाह अधिकारी ने विवाह प्रमाण पत्र जारी करते हुए इस विवाह को वैध घोषित किया.

    दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी

    जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़  के गांव भुईगांव की क्रिस्टीना नीदरलैंड में नौकरी करती हैं. वहीं उनकी मुलाकात क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम से हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया. एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के बाद दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया. इस फैसले में दोनों परिवारों का भी पूरा समर्थन मिला.

    सीमाओं से परे रिश्ते की नई कहानी

    आज अंतरराष्ट्रीय संपर्क और संवाद के बढ़ते अवसरों के बीच अलग-अलग देशों के लोगों के बीच रिश्ते जुड़ना असामान्य नहीं रहा है। ऐसे विवाह में एक-दूसरे की संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और जीवनशैली को समझना भी महत्वपूर्ण होता है। भुईगांव की क्रिस्टीना और नीदरलैंड के क्रिस्टीयान का विवाह इसी वजह से चर्चा में है। अब दोनों के सामने आपसी समझ, विश्वास और सम्मान के साथ साझा भविष्य संवारने का नया अध्याय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

    November 1, 2026

    स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    November 1, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.