Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»यूट्यूब पर छाया खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पुरी का लाल घघरी गाना, हर सेकंड के साथ बढ़े व्यूज
    मनोरंजन

    यूट्यूब पर छाया खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पुरी का लाल घघरी गाना, हर सेकंड के साथ बढ़े व्यूज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोजपुरी सिने जगत में अपने सुर और अंदाज़ से हर बार धमाल मचाने वाले सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है. इस बार उनकी जोड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ बनी है और दोनों का नया गाना “लाल घघरी” रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है. सुर म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज यह गाना कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ पार कर गया और ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने की ओर बढ़ रहा. गाने का म्यूजिक, बोल और सबसे खास खेसारीलाल और आकांक्षा की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

    गाने “लाल घघरी” का मस्तीभरा मूड और जोशीला म्यूजिक, जिसे सुनते ही श्रोता झूम उठते हैं. खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज की आवाज़ ने गाने को और खास बना दिया है. वहीं गाने के बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने. इस गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जिसमें खेसारी और आकांक्षा की केमेस्ट्री देखते ही बनती है. वीडियो में दोनों कलाकारों की एनर्जी और रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है, जिसके चलते दो लाख से ज्यादा व्यूज गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं. 

    गाना फिल्म “अग्निपरीक्षा” का हिस्सा है, जिसका निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है और निर्माता हैं सुरेंद्र यादव. फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. आर. प्रिंस ने संभाली है. फिल्म के अन्य तकनीकी पहलुओं में एडिटिंग जितेंद्र जितु ने की है और लाइन प्रोड्यूसर सुमित यादव एवं अमरेंद्र सिंह राजपूत हैं. गाने के रिलीज़ पर खेसारीलाल यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “लाल घघरी एक ऐसा गाना है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा. इसमें मस्ती, संगीत और एनर्जी सब कुछ है. मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ मिले और मुझे खुशी है कि यह गाना रिलीज़ के साथ ही लोगों के दिलों में जगह बना रहा है.” वहीं आकांक्षा पुरी ने भी कहा कि खेसारीलाल के साथ काम करना बेहद खास अनुभव है और भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नंबर्स नहीं, दिल जीतते हैं NTR, क्यों हर फिल्म इंडस्ट्री और फैन बेस करता है उनसे इतना प्यार?

    May 20, 2026

    ‘कॉल उठाना ही बंद कर दिया’, ट्विशा शर्मा केस में मॉडल दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    May 19, 2026

    साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, सिर्फ तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई

    May 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.