Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मुख्यमंत्री Work From Home योजना; महिलाओ के लिए रोजगार का मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया..
    मुख्य समाचार

    मुख्यमंत्री Work From Home योजना; महिलाओ के लिए रोजगार का मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया..

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Work From Home योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना महिला सशक्तिकरण विभाग के तहत संचालित की जा रही है और इसका संचालन राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे विभिन्न प्रकार की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आय भी अर्जित कर सकें।

    मुख्यमंत्री Work From Home योजना के तहत राजस्थान की महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर विभिन्न निजी और पंजीकृत संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यों के लिए आवेदन कर सकती हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

    योजना की प्रमुख विशेषताएं

    मुख्यमंत्री Work From Home योजना के तहत केवल राजस्थान की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए जनाधार और आधार नंबर अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकृत संस्थाएं अपने कार्य अवसर पोस्ट करती हैं, जिन पर महिलाएं सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और आवेदन की स्थिति की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाती है।

    इस योजना के अंतर्गत कई तरह के अवसर उपलब्ध हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं पहले से लाभान्वित हो चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को घर से ही सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है।

    यह है आवेदन प्रक्रिया

    इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना होगा। वहां जनाधार और आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद प्रोफाइल बनाकर उपलब्ध अवसरों में से उपयुक्त कार्य का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संबंधित संस्था द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाता है और इसकी सूचना एसएमएस से भेजी जाती है।

    आवेदन के स्टेप्स

    • आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें:- https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/
    • जनाधार और आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
    • प्रोफाइल और आवश्यक विवरण भरें
    • उपलब्ध जॉब अवसर देखें
    • पसंदीदा कार्य पर Apply Now के बटन पर क्लिक करें
    • दस्तावेज अपलोड करें
    • सबमिट कर पुष्टि संदेश प्राप्त करें

    वर्तमान में उपलब्ध कार्य और शहर

    योजना के तहत टेली कॉलिंग, डिजिटल सपोर्ट असिस्टेंट, सिलाई कार्य, स्टिचिंग, डिजाइनिंग, क्राफ्टिंग, इंग्लिश टाइपिंग, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, ट्यूटर ऑनलाइन क्लास, डिजिटल शॉप ऑपरेटर और अन्य वर्क फ्रॉम होम आधारित कार्य उपलब्ध हैं। वर्तमान में ये अवसर जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चुरु, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और अलवर जैसे जिलों में पंजीकृत संस्थाओं द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं। हालांकि कार्य घर से ही किया जाएगा, लेकिन आवेदन संबंधित जिले के अनुसार किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.