Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    मुख्य समाचार

    पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पानीपत – पानीपत जिले के गांव पसीना खुर्द में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मकान की छत अचानक गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त तीनों घर के भीतर सो रहे थे। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला, वरना जान-माल का नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

    दोपहर में सोते समय हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार हादसा 7 मई की दोपहर करीब 4 बजे हुआ। आयुष के ताऊ बालिंद्र कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई रविंद्र दिहाड़ी मजदूरी करता है। दोपहर को रविंद्र अपने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर घर आया था। खाना खाने के बाद रविंद्र वापस मजदूरी पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी सोनिया (30), बेटा साहिल (7) और छोटा बेटा आयुष (4) कमरे के अंदर सो रहे थे। रोजाना वे कमरे की कुंडी नहीं लगाते थे, लेकिन कल उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था।

    गाटर टूटने से गिरी कड़ियों वाली छत

    बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और कड़ियों वाली छत का गाटर अचानक बीच से टूट गया। छत गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पड़ोसियों ने उसे तोड़कर प्रवेश किया और मलबे में दबे मां और बच्चों को बाहर निकाला। पड़ोसी तुरंत तीनों को गंभीर हालत में सिवाह बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बालिंद्र ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय आयुष की सांसें चल रही थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं 7 साल के साहिल और मां सोनिया को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में सोनिया का हाथ टूट गया है और उसके चेहरे व कान पर भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद साहिल और सोनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    2 महीने पहले ही स्कूल जाना शुरू किया था

    परिजनों ने बताया कि मासूम आयुष का दो महीने पहले ही एक प्ले-वे स्कूल में दाखिला करवाया गया था। वह अभी ठीक से स्कूल जाना सीखा ही था कि कुदरत के कहर ने उसे छीन लिया। बड़ा बेटा साहिल पहली कक्षा में पढ़ता है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और गरीब मजदूर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    जनसंख्या बचाने के लिए सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को पुरस्कृत करे, असम में मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बयान

    June 22, 2026

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.