Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…
    • तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…
    • राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
    • केरल के पलक्कड़ से आई छात्रा श्रीनंदा  कर्नाटक में ट्रैकिंग के दौरान चंद्रद्रोणा पहाड़ी से गायब हुई, 3 दिन बाद 2000 फीट गहरी खाई से मिला शव
    • कारगिल युद्ध मे 16000 फीट पर फहराया था तिरंगा, ‘लद्दाख के शेर’ महावीर चक्र विजेता कर्नल सोनम वांगचुक का निधन
    • पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की अग्रिम जमानत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»दर्री तालाब में स्वच्छता अभियान, डिप्टी सीएम शर्मा और नपा अध्यक्ष ने किया श्रमदान
    छत्तीसगढ़

    दर्री तालाब में स्वच्छता अभियान, डिप्टी सीएम शर्मा और नपा अध्यक्ष ने किया श्रमदान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा । कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के दर्री तालाब में रविवार सुबह का नजारा कुछ अलग था। हाथों में फावड़ा, टोकनी और झाड़ू लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खुद सफाई के मैदान में उतरे और देखते ही देखते पूरा तालाब परिसर स्वच्छता के जनसैलाब से भर गया। यह सिर्फ सफाई नहीं, जनभागीदारी की एक मिसाल थी।

    तालाब किनारे मानव शृंखला, लोगों का उत्साह चरम पर
    जैसे ही उपमुख्यमंत्री शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सफाई के लिए पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में नया जोश दौड़ गया। वार्डवासियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों, स्कूली बच्चों और महिलाओं ने एकजुट होकर तालाब की सफाई की। कुछ ने जलकुंभी हटाई, कुछ घाट की सफाई में लग गए और कुछ ने परिसर की सफाई की जिम्मेदारी संभाली।

    उपमुख्यमंत्री ने दिया स्वच्छता का संदेश

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा: “स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, एक जनआंदोलन है। जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासन साथ मिलें, तभी शहर सुंदर और स्वच्छ बनता है। कवर्धा की यह भागीदारी पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है।”

    नगर पालिका अध्यक्ष बोले – ‘जनता का साथ ही हमारी ताकत’

    पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा नगर पालिका ‘स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा’ के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है और इसमें जनता का सहयोग हमारा सबसे बड़ा संबल है

    कौन-कौन हुए शामिल
    स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्व-सहायता समूह, युवा संगठन, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल के बच्चे, समाजसेवी संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

    श्रमदान बना प्रेरणा, जनसंकल्प बना समर्थन
    तालाब की सफाई के बाद पूरे क्षेत्र में एक नया संदेश गया – “हम सब मिलकर ही बदलाव ला सकते हैं।” उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए इस श्रमदान ने यह साबित कर दिया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

    जनसहभागिता से ही बदलेगा शहर, नारा हुआ बुलंद: “मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी”।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में 118 आवेदन प्राप्त, 96 का मौके पर निराकरण…

    April 10, 2026

    राष्ट्रव्यापी अभियान माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ के समापन में शामिल होगा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.