Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    • सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»CM धामी ने श्रीनगर में किया 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    मुख्य समाचार

    CM धामी ने श्रीनगर में किया 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹2,01,530 का चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीनगर के विकास को नई गति देने की दिशा में ₹9 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा, ये योजनाएं क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
    मुख्यमंत्री ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका संकल्प एक ऐसे सशक्त राष्ट्र के निर्माण का था, जहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोपरि हो तथा राष्ट्रहित ही प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य हो। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज पौड़ी जिले में ही करोड़ों की योजनाओं पर काम चल रहा है। चार धाम यात्रा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हो रही है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय निवासियों को मिल रहा है।

    चार धामों को ऑल वेदर सड़क से जोड़ा गया
    मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखंड को नई दिशा देने का काम किया है। चार धामों को ऑल वेदर सड़क से जोड़ा गया है। जिसका मुख्य केंद्र श्रीनगर भी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेज गति से पूरा हो रहा है। इसका एक स्टेशन श्रीनगर में भी है।जिससे यहां के लोगों को भी इस रेल मार्ग का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरा करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों से भरी सिटी बस का फ्लैग ऑफ किया

    मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्वच्छ एवं हरित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में एमबीए की पढ़ाई संग पार्ट-टाइम जॉब, परिवार को बताए बिना लौटी भारत, पुणे के फ्लैट में मिली महिला की लाश

    October 31, 2026

    भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल

    October 31, 2026

    भगवान महाकाल के मुकुट बनाने वाले युवा की आदि कैलाश में गई जान,कुछ महीनों में थी शादी,परिवार पर टूटा दुखों को पहाड़

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.