Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वाद में लाजवाब अमरूद की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें स्वाद में लाजवाब खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी…
    • कहानी बड़ी दिलचस्‍प:बिहार के 2 लड़कों ने पारंपरिक प्रसाद ठेकुए का बिजनेस शुरू किया ,आज करोड़ों में कारोबार…
    • जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
    • चेक देकर ठगी, फिर जान से मारने की धमकी: दीपक टंडन पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, 6 केस दर्ज…
    • धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
    • धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»“CM योगी पर बयान के लिए तुरंत माफी मांगें”अखिलेश : कैबिनेट मंत्री
    राजनीति

    “CM योगी पर बयान के लिए तुरंत माफी मांगें”अखिलेश : कैबिनेट मंत्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की चेतावनी दी है। यादव की टिप्पणी के विरोध में आज गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर सपा अध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। 

    इस अवसर पर जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातन के प्रहरी और उत्तराखंड के निवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित हुए हैं। लगातार सामने आ रहे सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रति पसंद दिखाई दे रही है। इसी से बौखलाकर अखिलेश यादव ने इस तरह की टिप्पणी की है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रतीकात्मक रूप से अखिलेश यादव के पुतले के साथ उनकी सोच का भी दहन किया है। उन्होंने कहा की कि अखिलेश यादव को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अखिलेश यादव को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की इस टिप्पणी का असर उनके राजनीतिक जनाधार पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता भी उन्हें जवाब देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार साबित हुई’,अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला…

    November 11, 2026

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    November 9, 2026

    “हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार”, कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की रैली से चुनावी अभियान का किया आगाज

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.