Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जल जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक
    कोरबा

    कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जल जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत जलस्रोतों, टंकियों, पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं, वहां जलापूर्ति को ऑपरेशनलाइज किया जाए।

    कलेक्टर  दुदावत ने करतला, कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखंडों में लंबित कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने टंकियों की फंक्शनल स्थिति सुनिश्चित करने तथा उनसे वास्तविक जलापूर्ति शुरू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ठेकेदारों से कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। जिन ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त किए जा चुके हैं, उन्हें नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्राम पंचायतों में सोलर पंप के माध्यम से किए गए नल कनेक्शनों का सत्यापन कर वास्तविक लाभार्थियों तक जल पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जांच के भी निर्देश दिए गए।

    कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में एफएसटीसी पूर्ण हो चुकी है और टंकी निर्माण हो गया है, वहां अगले एक माह में कम से कम 50 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करते हुए जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्होंने पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजाति) बसाहटों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत ‘‘वाटर सप्लाई टू हाउसहोल्ड” कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के परिवारों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, कार्यपालन अभियंता  राम उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल

    July 9, 2026

    धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.