बालोद – कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखालकर बालोद टेक्नोफेस्ट के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शैक्षणिक भ्रमण हेतु लेने जाने वाले बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बालोद टेक्नोफेस्ट में भाग लेने वाले जिले के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्र-छात्राएं आज इस्पात नगरी भिलाई में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विश्वविद्यालय, भिलाई स्टील प्लांट के मैत्री गार्डन का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, ए.पी.सी. समग्र शिक्षा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।
Trending
- मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
- महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
- दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
- बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
- रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत

