Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार के आवास से सामान शिफ्टिंग शुरू,मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे…
    • ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट
    • भारतीय परिवारों के पास कितना सोना? रिपोर्ट में खुलासा, दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा
    • हिमाचल प्रदेश के मनाली और आसपास के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी पर्यटक दिखे काफी उत्साहित…
    • बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…
    • नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…
    • बेटी की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या…
    • व्हाट्सएप स्टेटस पर आखिरी पैगाम लिख नहर में कूदा युवक, पटियाला में बरामद हुआ शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लोगो का जीता दिल, क्रिकेटर रोहित शर्मा की उतारी नकल
    मनोरंजन

    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लोगो का जीता दिल, क्रिकेटर रोहित शर्मा की उतारी नकल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     मनोरंजन की दुनिया में सुनील ग्रोवर एक ऐसा नाम हैं, जो जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ न कुछ नया धमाका जरूर करते हैं। अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले सुनील का सबसे बड़ा हथियार है- मिमिक्री। वह सिर्फ नकल नहीं करते, बल्कि उस इंसान की रूह को पर्दे पर उतार देते हैं। कादर खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों की हूबहू नकल करने के बाद, अब सुनील ने क्रिकेट के मैदान में ‘छक्का’ मारा है। हाल ही में एक एड शूट का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के अवतार में नजर आ रहे हैं।

    सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा

    इस विज्ञापन (Ad) वीडियो में सुनील ग्रोवर को आईपीएल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की प्रतिष्ठित नीली जर्सी में देखा जा सकता है। सुनील ने न सिर्फ रोहित जैसा लुक अपनाया, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी इतनी बारीकी से पकड़ा कि फैंस दंग रह गए। वीडियो में दिखाया गया है कि सुनील, रोहित शर्मा बनकर सेट पर आते हैं और डायरेक्टर को कन्फ्यूज कर देते हैं। रोहित शर्मा की एक खास बात है- अक्सर बात करते-करते वाक्यों को अधूरा छोड़ देना या ‘वो… वो…’ करना। सुनील ने इस बारीकी को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो के आखिर में ट्विस्ट तब आता है जब खुद असली रोहित शर्मा की एंट्री होती है।

    लोग हुए सुनील ग्रोवर के मुरीद

    सुनील के इस नए रूप को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ मजेदार तुलनाएं भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि सुनील इसमें रोहित से ज्यादा जसप्रीत बुमराह जैसे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पाजी, बुमराह लग रहे हो, अगला नंबर उन्हीं का है क्या?”वहीं, कमेंट सेक्शन में सबसे ज्यादा मांग विराट कोहली की मिमिक्री की हो रही है। फैंस चाहते हैं कि सुनील जल्द ही ‘किंग कोहली’ बनकर भी पर्दे पर आएं। हालांकि, कुछ रोहित फैंस थोड़े प्रोटेक्टिव भी दिखे। एक यूजर ने लिखा, “सुनील सर आप बेस्ट हो, लेकिन मुंबई के राजा रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता।”

    जब जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की नकल उतारी

    सुनील ग्रोवर का मिमिक्री टैलेंट कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कपिल शर्मा शो में सलमान खान बनकर सबका दिल जीता था। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की आवाज में बात की। नजारा देखने लायक था- जावेद साहब खुद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। इससे पहले वे गुलजार साहब और आमिर खान के किरदारों को भी अमर कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट

    April 11, 2026

    मशहूर हस्तियां पोलिंग बूथ पर आईं नजर,असम चुनाव में लाइमलाइट ले गई बीजेपी नेता की पत्नी…

    April 10, 2026

    नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान ने अनंत को किया बर्थडे विश

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.