Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    • 24 नवंबर को हसदेव घाट पर पहली बार सजेगा कोरबा का भव्य पुन्नी मेला, दीपों से जगमगाएगा घाट…
    • CM विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
    • छत्तीसगढ़: मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, चिता स्थल पर मिला नारियल और दीया, तीसरी घटना से गांव में दहशत…
    • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगी आयोजित
    • धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लश्कर कमांडर लतीफ भट के ढेर होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, केंद्र के दावों को बताया खोखला
    राष्ट्रीय

    लश्कर कमांडर लतीफ भट के ढेर होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, केंद्र के दावों को बताया खोखला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट के मारे जाने की खबर ने देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष को आमने सामने ला दिया है। इस बीच कांग्रेस ने बीजेपी के जम्मू कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के दावों को खारिज करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

    केंद्र सरकार के दावे को बताया खोखला

    कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भाई हम लगातार ये मुद्दे उठा रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में आप बार-बार जो दावे करते हैं। वो सारे दावे आपके खोखले साबित हो रहे हैं। आपने 5 अगस्त 2019 को एक स्टेट की स्टेटहुड छीन ली और उसको यूनियन टेरिटरी बना दिया।

    कांग्रेस नेता ने लाल किले के पास हुए धमाके का किया जिक्र

    उन्होंने आगे कहा कि आपने उनके अधिकार छीन लिए और उसके बाद आप लगातार कहते आए कि सब सामान्य हो गया है और जो बार-बार पहलगाम, पुलवामा जैसी घटनाएं हो रही हैं। लाल किले तक अगर आरडीएक्स आ जाता है, 300 किलो आरडीएक्स आ जाता है, एनसीआर में आ जाता है। लाल किले में टेरर अटैक हो जाता है, फिर भी गृह मंत्री इतलाते हुए घूमते हैं साहब की सब कुछ सामान्य हो गया, ये कैसे हुआ साहब सामान्य।

    बीजेपी नेता गौरव भाटिया के बयान पर दिया जवाब

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी नेता गौरव भाटिया के राहुल गांधी को मीर जाफर बताने वाला बयान पर पलटवार किया है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के बजाय धारणा प्रबंधन पर ध्यान दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर राहुल गांधी अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति के बारे में बात करते हैं, तो सरकार को परेशानी होती है। सरकार को इस बात से और भी ज्यादा दिक्कत है कि राहुल गांधी बोलते हैं और लोग उन्हें सुनते हैं।

    सभी को क्लीन चीट बांटती फिरती सरकार

    उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था को सुधारना उनके लिए प्राथमिकता ही नहीं है। यह उसी मानसिकता को दिखाता है, जिसमें अगर चीन देश में घुस आए या हमारे सैनिक शहीद हो जाएं, तो सरकार को कोई परवाह नहीं होती। सरकार को डर रहता है कि कहीं इन मुद्दों पर चर्चा न हो जाए, इसलिए वे बस यही दावा कर देते हैं कि कोई अंदर नहीं आया है। यह एक ऐसी सरकार है जो सबको क्लीन चिट बांटती फिरती है। यह प्रशासन पूरी तरह से ‘धारणा प्रबंधन’ पर केंद्रित है। इसका मकसद सिर्फ गलत जानकारी फैलाना और प्रोपेगैंडा करना है, ताकि सच्चाई और तथ्य सामने न आएं। उनकी मुख्य प्राथमिकता इन तथ्यों को दबाना ही है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत का बड़ा एविएशन प्लान, मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी, 1,000 और यात्री विमान खरीदने की तैयारी

    November 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश

    November 17, 2026

    सड़क हादसे में अब “पहले इलाज, पैसे की बात बाद में”: सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जुड़ना होगा PM-RAHAT से

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.