Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हाईवा की टक्कर से कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर…
    मुख्य समाचार

    हाईवा की टक्कर से कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में रांची–पटना मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 33 के चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से एक कंटेनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

    कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रांची की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा मशीनरी लदा कंटेनर (टीएस07यूई–8693) घाटी में पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान कंटेनर ने आगे चल रहे स्टोन चिप्स लदे हाईवा (बीआरओ10–04345) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई।

    चालक की जलकर मौत

    हादसे के बाद कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक का शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

    तीन घंटे तक जाम

    घटना के बाद चुटूपालू घाटी में करीब तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया और यातायात बहाल किया। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    300 साल पुरानी अनोखी बावड़ी फिर हो गई ‘जिंदा’…दिखने में शिवलिंग जैसी

    July 5, 2026

    पोते और पालतू कुत्ते को बचाने तेंदुए से भिड़ गई दादी, एक घंटे तक किया मुकाबला, गंभीर चोटें 

    July 5, 2026

    कभी गैंगस्टरों की सबसे चर्चित साथी राजस्थान की ‘लेडी डॉन’, आज जुड़वा बेटियों की मां!

    July 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.