Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    मनोरंजन

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। चेन्नई में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस घटना के बाद फिल्म के सेट पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक का नाम कार्तिकेयन

    बताया जा रहा है कि मृतक का नाम कार्तिकेयन था, जो फिल्म के सेट पर आर्ट डिपार्टमेंट में काम कर रहा था। हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में बने एक निजी स्टूडियो में हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक कार्तिकेयन शूटिंग के लिए घर जैसा सेट तैयार कर रहा था, तभी अचानक उसे तेज करंट लगा। बिजली का झटका इतना खतरनाक था कि मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

    सेट पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की

    घटना के तुरंत बाद सेट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे ने पूरी फिल्म यूनिट को सदमे में डाल दिया। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर सेट पर बिजली का रिसाव कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरी ओर फिल्म की टीम और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    मुश्किलों में घिरी हुई है रजनीकांत की ‘जेलर 2’

    दिलचस्प बात ये है कि ‘जेलर 2’ पिछले कुछ महीनों से लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है। कुछ समय पहले फिल्म का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसके बाद इंटरनेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने तुरंत एंटी-पायरेसी टीम को एक्टिव किया और वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ‘जेलर 2’ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। साल 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई थी। ऐसे में सीक्वल को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

    ‘टाइगर’ के रोल में दिखेंगे रजनीकांत

    फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ रम्या कृष्णन भी वापसी कर रही हैं। इसके अलावा शिव राजकुमार, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब हर किसी की नजर फिल्म की शूटिंग और सुरक्षा इंतजामों पर टिकी हुई है। इंडस्ट्री में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल देखने को मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.