Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:कन्या भोज करने के लिए अपने घर से निकली बच्ची की रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई मृत्यु दंड की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-केंद्रीय विद्युत मंत्रालय से निर्देश जारी, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य
    • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…
    • जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
    • अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्रिकेटर संजू सैमसन ने ‘लीड आईएएस अकादमी’ के साथ मिलकर 1,000 होनहार छात्रों के लिए यूपीएससी स्कॉलरशिप की घोषणा
    खेल

    क्रिकेटर संजू सैमसन ने ‘लीड आईएएस अकादमी’ के साथ मिलकर 1,000 होनहार छात्रों के लिए यूपीएससी स्कॉलरशिप की घोषणा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन मैदान पर अब देश के एक हजार युवाओं को आईएएस, आईपीएस जैसा अफसर बनाएंगे. इसके ल‍िए उन्‍होंने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले अभ्‍यर्थियों की मदद की पहल शुरू की है. लीड इंडिया समिट में संजू सैमसन फाउंडेशन ने लीड आईएएस अकादमी के सहयोग से 1,000 छात्रों को यूपीएससी स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया गया है.

    संजू सैमसन ने लीड आईएएस अकादमी से मिलाया हाथ

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार क्रिकेटर संजू सैमसन ने लीड आईएएस अकादमी के साथ हाथ मिलाया है. इनके नए स्कॉलरशिप प्रोग्राम का मकसद आर्थिक तंगी से जूझ रहे मेधावी युवाओं का प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना साकार करना है.

    स्कॉलरशिप पाने वालों को ये भी फायदा

    भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के फाउंडेशन के माध्यम से स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को न केवल संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की अकादमिक तैयारी करवाई जाएगी, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से मेंटरशिप और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी मिलेगी.

    ये पूर्व आईएएस-आईपीएस करेंगे मार्गदर्शन

    बता दें कि लीड आईएएस अकादमी और संजू सैमसन फाउंडेशन की स्कॉलरशिप पाने वाले अभ्यर्थियों को ऋषिराज सिंह (IPS – पूर्व पुलिस महानिदेशक, केरल), वीवी लक्ष्मी नारायण (IPS – पूर्व संयुक्त निदेशक, सीबीआई), अनिल स्वरूप (IAS – पूर्व सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) व टी.पी. श्रीनिवासन (IFS – भारत के पूर्व राजदूत) का मार्गदर्शन भी मिलेगा.

    तटीय इलाकों के अभ्यर्थियों पर जोर

    स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत संजू सैमसन के गृहनगर विझिनजम और आसपास के तटीय क्षेत्रों के छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. हालांकि, देशभर के अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं. इस पहल को ‘लीड आईएएस जूनियर’ प्रोग्राम से भी जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत बच्चों को स्कूल स्तर पर ही यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया जाएगा.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हॉकी एशिया कप में 19-0 से जीता मैच

    September 10, 2026

    …स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 में

    September 9, 2026

    Duleep Trophy Final : तिलक वर्मा के सामने कप्तानी पारी खेलने की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन ने शिकंजा किया मजबूत

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.