Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पुलिस एनकाउंटर में 50,000 रुपए का इनामी अपराधी ढेर
    राष्ट्रीय

    पुलिस एनकाउंटर में 50,000 रुपए का इनामी अपराधी ढेर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कपूरपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपए का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हसीन मारा गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस ने इलाके में आपराधिक गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान उसे रोका। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कथित तौर पर गोकशी की योजना बना रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। आत्मसमर्पण करने के बजाय, हसीन ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में आरोपी को गोली लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

    हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, रविवार रात लगभग 12.30 बजे, हमें थाना कपूरपुर क्षेत्र में संदिग्धों के एक समूह की गतिविधि के बारे में सूचना मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कपूरपुर थाने के प्रभारी अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान की ओर बढ़े।

    उन्होंने बताया, मुठभेड़ में, एक हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में रामा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संभल जिले के अशमोली थाने के मनोटा गांव निवासी हसीन के रूप में हुई है।

    सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ लगभग 25-26 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उन्होंने कहा, वह एक वांछित अपराधी था जिस पर पुलिस ने 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। मौके से एक पिस्तौल, कारतूस और एक कार बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.