Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»राजस्थान में दिन में छाया अंधेरा, कई स्थानों पर रूक रूक कर बारिश
    मौसम

    राजस्थान में दिन में छाया अंधेरा, कई स्थानों पर रूक रूक कर बारिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले ने मौसम को अचानक से बदल दिया है। कल तक गर्मी का अहसास करने वाले प्रदेशवासियों को फिर से ठंडी का अहसास होने लगा है। श्रीगंगानगर में तापमान 5.7 डिग्री तक गिर गया। यहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखने वाला है।

    मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की दी हिदायत

    प्रदेश में बिगड़े मौसम के बाद मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    किसानों को हुआ नुकसान

    प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश और ओले गिरने से कई स्थानों पर फसल खराब हो गई है। कई किसानों को इससे भारी नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

    तीन जिलों में गिरे ओले

    राजस्थान में जहां ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। वहीं इसके साथ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जिलों में ओले गिरने की खबर भी मिली है। चूरू, सीकर जिले में भी सुबह ओले गिरे हैं। नागौर में भी चने के आकार के ओले गिरे हैं।

    इन शहरों में चल रही तेज हवाएं

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चल रही है। बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

    जयपुर में सुबह से रूक रूक कर बारिश

    प्रदेश की राजधानी जयपुर में लगातार मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। सुबह से यहां बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर रूक रूक कर बारिश हो रही है।

    Rajasthan Weather Today Forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश हो रही है। जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चल रही है। नागौर में कई स्थानों पर ओले गिरे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड के 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    May 4, 2026

    उत्तराखंड, अगले 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    May 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.