Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम
    मुख्य समाचार

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून, भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के निधन के महज चार दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। 78 वर्षीय श्यामा देवी ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, इकलौते बेटे के अचानक निधन का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर सकीं।

    श्यामा देवी राणा के निधन की पुष्टि जसपाल राणा के रिश्तेदार दिनेश गौड़ ने की। उन्होंने बताया कि 12 जून को जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के बाद से ही उनकी मां की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। बेटे को खोने के दुख ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। पिछले कुछ दिनों से उनका उपचार दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    आपको बता दें कि, जसपाल राणा की सगी बहन सुषमा राणा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बहू हैं। राजनाथ सिंह के बेटे और सुषमा राणा के पति पंकज सिंह नोएडा के विधायक हैं। इस तरह पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के परिवार पर कुछ ही दिनों के भीतर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले परिवार ने अपने 49 वर्षीय बेटे जसपाल राणा को खोया और अब उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। इस दोहरे आघात से परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक गहरे शोक में हैं।

    जर्मनी से लौटते समय बिगड़ी थी जसपाल राणा की तबीयत

    भारतीय निशानेबाजी जगत के सबसे बड़े नामों में शामिल जसपाल राणा का 12 जून को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। बताया गया कि जर्मनी से भारत लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    अंतिम इच्छा के अनुसार काशी में हुआ था अंतिम संस्कार

    जसपाल राणा का अंतिम संस्कार 14 जून को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया था। परिवार के अनुसार, उन्होंने कई बार अपनी इच्छा जताई थी कि उनका अंतिम संस्कार काशी में हो। उनकी अंतिम यात्रा देहरादून से वाराणसी तक सड़क, हवाई और जल मार्ग के जरिए पूरी की गई थी। मणिकर्णिका घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    भारतीय निशानेबाजी के चमकते सितारे थे जसपाल राणा

    जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 से अधिक पदक दर्ज हैं। वर्ष 1994 में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.