Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षा मंत्री की मौत, पर्यावरण मिनिस्टर भी मारे गए, उड़ान के कुछ देर बाद जंगल में गिरा
    BREKING NEWS

    घाना में हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षा मंत्री की मौत, पर्यावरण मिनिस्टर भी मारे गए, उड़ान के कुछ देर बाद जंगल में गिरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अक्रा  । घाना में एक बड़ी हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने की जानकारी सामने आई है। घाना सरकार का कहना है कि इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

    सेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने बुधवार सुबह राजधानी अक्रा से ओबुआसी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसका रडार से संपर्क टूट गया।
    घाना की सेना के अनुसार यह हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह राजधानी अकरा से अशांति क्षेत्र के ओबुआसी शहर की ओर रवाना हुआ था, जो सोने की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। उड़ान के कुछ समय बाद ही हेलीकॉप्टर रडार से गायब हो गया। दुर्घटना के कारणों की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी है।

    इन लोगों की हुई मौत


    मारे गए लोगों में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमा, पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुरतला मुहम्मद, नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस (सत्तारूढ़ पार्टी) के उपाध्यक्ष, एक प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और क्रू के सदस्य शामिल हैं। राज्य मीडिया के अनुसार यह Z-9 हेलीकॉप्टर एक यूटिलिटी हेलीकॉप्टर था, जिसका उपयोग आमतौर पर यातायात और चिकित्सा आपात सेवाओं के लिए किया जाता है।


    घाना सरकार ने कहा “राष्ट्रीय त्रासदी”

    घाना सरकार ने इस दुर्घटना को एक “राष्ट्रीय त्रासदी” बताया है। बुधवार की यह दुर्घटना पिछले एक दशक में घाना की सबसे भयानक वायु दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है। इससे पहले मई 2014 में, एक सर्विस हेलीकॉप्टर समुद्र तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी। साल 2021 में, अकरा में एक मालवाहक विमान रनवे से फिसल गया था और एक यात्रियों से भरी बस से टकरा गया था, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ :ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण, पुलिस आरक्षक बने 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार…

    May 14, 2026

    कोरबा: जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.