Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार

    रायपुर- दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की। श्री यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी।

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाना और उन्हें बिना किसी बाधा के अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करना भी है। स्कूटी मिलने से श्री यादव को अपने कार्यों को अधिक सहजता और सुविधाजनक तरीके से करने में मदद मिलेगी। स्कूटी प्राप्त होने पर श्री धनीराम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन की परेशानी कम होगी और आवास मित्र के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने में भी सहूलियत मिलेगी। यह सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

    November 1, 2026

    स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    November 1, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.