Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लड़कियों से हाथ जोड़कर बोले धीरेंद्र शास्त्री-‘दुर्गा बन, काली बन पर कभी न बुर्केवाली बन’
    मुख्य समाचार

    लड़कियों से हाथ जोड़कर बोले धीरेंद्र शास्त्री-‘दुर्गा बन, काली बन पर कभी न बुर्केवाली बन’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. पंडित धीरेंद्र ने कथा के दूसरे दिन युवतियों और बच्चों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने युवतियों को सचेत करते हुए कहा कि तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन.

    बता दें कि डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिन की कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने अपने निजी विचार व्यक्त किए और युवाओं को जीवन मूल्यों पर चलने की सीख दी.

    उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल की आयु जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. इस उम्र में जो बालक या बालिका संभल जाता है, वह भविष्य में कभी बिगड़ नहीं सकता. वहीं जो इस दौरान भटक जाता है, उसका संभलना कठिन हो जाता है.

    दुर्गा बन, काली बन, कभी न बुर्के वाली बन- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

    कथा संबोधन के दौरान उन्होंने खास तौर पर युवतियों से कहा कि वे स्वयं को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाएं. उन्होंने कहा, तुम दुर्गा बन, तुम काली बन, लेकिन कभी न बुर्के वाली बन. उनके इस बयान को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा भी रही.

    बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तुम हमें मानो या न मानो, लेकिन अपने माता-पिता की बात जरूर मानना. उन्होंने युवाओं को संगत से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि गलत संगति जीवन को भटका सकती है.

    संगत और चरित्र पर जोर

    कथा के दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई किसी को नहीं बिगाड़ता, यदि व्यक्ति के भीतर कोई खोट न हो. उन्होंने कहा कि राम के राज्य में रहकर मंथरा नहीं सुधरी और रावण के राज्य में रहकर विभीषण नहीं बिगड़े. इससे स्पष्ट होता है कि व्यक्ति का चरित्र उसके अपने निर्णयों से बनता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं को मजबूत बनाएं और जीवन में सही मार्ग चुनें. उनके इस संबोधन को लेकर डबरा में आयोजित कथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच व्यापक चर्चा रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.