Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    • IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    • नारंगी अर्थव्यवस्था: जनजातीय कला, हस्तशिल्प और आजीविका-रंजना चोपड़ा
    • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
    • जानें वो 6 चीजें जिन्हें कच्चा खाना है ज्यादा फायदेमंद
    • कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…
    • 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन ‘जवान’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म का धमाल
    मनोरंजन

    ‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन ‘जवान’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म का धमाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और अभी भी कमाई जारी है. 39वें दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  

    Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 39वें दिन 3.4 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 25 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 2,988 शोज मिले. 39वें दिन की कमाई के मामले में फिल्म टॉप 5 में दूसरे नंबर पर है. फिल्म स्त्री 2 से पीछे है. स्त्री 2 ने 39वें दिन 5 करोड़ कमाए थे. 

    तीसरे नंबर पर धुरंधर है. धुरंधर ने 2.35 करोड़ कमाए थे. चौथे नंबर पर जवान है. जवान ने 2.09 करोड़ का कलेक्शन किया था. पांचवें नंबर पर पुष्पा: द रूल पार्ट 2 है. पुष्पा 2 ने 2.08 करोड़ की कमाई की थी.

    ‘धुरंधर 2’ का वीक वाइज कलेक्शन

    बता दें कि फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले दिन फिल्म ने 102. 55 करोड़ की कमाई की है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 54.70 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 19.52 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,130.59 करोड़ हो गया है.

    बता दें कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. दोनों पार्ट्स को आदित्य धर ने बनाया है. पहला पार्ट दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा आर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. अक्षय खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से जान डाल दी. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की. 

    अब फिल्म का दूसरा पार्ट थिएटर में लगा है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गर्भवती विधवा से मेलानिया की तुलना पर भड़के ट्रंप, फेमस कॉमेडियन जिमी किमेल को दिया अल्टीमेटम

    April 28, 2026

    फैंस के लिए अच्छी खबर, मनोज बाजपेयी ने दिया ‘द फैमिली मैन 4’ पर अपडेट

    April 27, 2026

    मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा, स्वानंद किरकिरे व कला से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    April 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.