Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गाड़ रही कामयाबी के झंडे, 2 दिनों में कमाए 226.27 करोड़ रुपये
    मनोरंजन

    ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गाड़ रही कामयाबी के झंडे, 2 दिनों में कमाए 226.27 करोड़ रुपये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है और फिल्म में हर किरदार की तारीफ हो रही है। बता दें, रणवीर सिंह अभिनीत ये फिल्म उनके किरदार हमजा अली मजारी की कहानी को दिखाती है, जो इंडियन सीक्रेट जासूस है और कैसे बार हमजा ल्यारी के अंडरवर्ल्ड में घुसकर उसका गुरू बन जाता है।

    कमाई का सिलसिला है जारी

    फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रीव्यू 18 मार्च को हुआ, जिसमें टेक्निकल परेशानियों के कारण कुछ शो लेट शुरू हुए तो कुछ कैंसिल भी। इसके बाद भी फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों का ध्यान खींचा। दरअसल, रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो प्रीव्यू से लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही, दूसरे दिन यानी 20 मार्च को फिल्म के कलेक्शन में 21.3 प्रतिशत की कमी आई और 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। इसके बाद भी 2 दिनों में कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 269.39 करोड़ रुपये रहा। साथ ही, फिल्म ने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। इतना ही नहीं, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी इस बार फिल्म को पांच भाषाओं- हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज करके ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश की है। हालांकि हिंदी वर्शन ने सबसे अधिक 78.94 करोड़ रुपये कमाए और तेलुगु वर्शन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 1.30 करोड़ रुपये जुटाए।

    दमदार एक्शन सीक्वेंस और धासू कहानी

    ‘धुरंधर 2’ में न केवल हमजा के ल्यारी अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है, बल्कि जसकीरत सिंह रंगी के रोल का भी मजेदार तरीके से बैकग्राउंड पेश किया गया है। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट Ranveer Singh जो एक भारतीय जासूस की भूमिका में है, इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है। बता दें, तमाम विवादों के बावजूद ‘धुरंधर 2’ अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस और धासू कहानी को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने खूब सराहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़

    May 5, 2026

    जावेद अख्तर ने ‘प्रोपेगेंडा फिल्मों’ को किया डिफेंड, बोले- मुझे ‘धुरंधर’ पसंद आई, ‘इसमें गलत क्या है?’

    May 4, 2026

    “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.