Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिडिल ईस्ट में ड्रैगन के फंसे 270 अरब डॉलर ने उड़ाई चिनफिंग की नींद, कब तक ईरान का साथ देगा चीन?
    • खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…
    • अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट
    • मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? 
    • पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा
    • भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    • ‘कहीं पिता, कहीं पति तो कहीं संतान की हत्या’ मारे जा रहे अपने!
    • बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»धुरंधर 2: रणबीर सिंह ने 48 डिग्री टेंपरेचर में किया शूट…
    मनोरंजन

    धुरंधर 2: रणबीर सिंह ने 48 डिग्री टेंपरेचर में किया शूट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर: दि रिवेंज के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। करणदीप ने याद करते हुए कहा कि हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थी। उन्होंने बताया कि आसपास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी।

    एक तरफ गाडिय़ां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाडिय़ां खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे। करणदीप ने कहा कि फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी। उन्होंने बताया कि पंखे और एसी वहां थे, लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना। इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण।

    47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लैदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। यह लगातार मेहनत अब फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी में साफ़ दिख रही है। धुरंधर: दि रिवेंज भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है। जैसे-जैसे रिकॉड्र्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ़ है रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लग्न, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडड्र्स सेट कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Dhurandhar 2 की कमाई से दुनिया में मचा कोहराम, TOP 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार

    April 9, 2026

    मोनालिसा और फरमान की मुश्किलें बढ़ी,’राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ ने उम्र को लेकर जारी किया नोटिस

    April 9, 2026

    खुली जुल्फें, काला सूट पहन एयरपोर्ट पर कंगना का दिखा देसी अंदाज

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.