Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वडोदरा-मुंद्रा के बीच सीधी एयर टैक्सी सेवा शुरू, 499 रुपए से टिकट, कनेक्टिविटी समेत जानें पूरा शेड्यूल
    मुख्य समाचार

    वडोदरा-मुंद्रा के बीच सीधी एयर टैक्सी सेवा शुरू, 499 रुपए से टिकट, कनेक्टिविटी समेत जानें पूरा शेड्यूल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात के दो प्रमुख औद्योगिक और कारोबारी केंद्रों वडोदरा और मुंद्रा के बीच अब सीधी एयर टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले कारोबारियों, उद्योगपतियों, अधिकारियों और पेशेवरों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलने की उम्मीद है। वडोदरा लोकसभा सांसद हेमांग जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए इस सेवा की शुरुआत की जानकारी साझा की।

    यह एयर टैक्सी सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिन्हें मुंद्रा पोर्ट और कच्छ के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से आना-जाना पड़ता है। मुंद्रा देश के प्रमुख बंदरगाहों में शामिल है और इसके आसपास बड़ा औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित हुआ है। वहीं, वडोदरा गुजरात के प्रमुख विनिर्माण और वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है।

    जामनगर, दीव और राजकोट भी नेटवर्क से जुड़ेंगे

    फ्लाई एयर टैक्सी के क्षेत्रीय नेटवर्क में मुंद्रा को जामनगर, दीव और राजकोट से भी जुड़ेंगे है। इन मार्गों पर आने-जाने दोनों दिशाओं में उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, नए रूट शुक्रवार से खुले हैं। डायनेमिक प्राइसिंग के तहत टिकट की कीमत 499 रुपए से 3,400 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। इससे पहले 17 अगस्त को अहमदाबाद-मुंद्रा के बीच स्टार एयर की सीधी उड़ान सेवा भी शुरू हुई थी। इसे गुजरात में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया था।

    वडोदरा से सुबह, मुंद्रा से शाम की उड़ान

    ‘कनेक्टिंग बिजनेस, पावरिंग प्रोसेस’ टैगलाइन के साथ शुरू की गई इस सेवा के तहत वडोदरा से मुंद्रा के लिए कई सुबह की उड़ानें निर्धारित की गई हैं। शेड्यूल के अनुसार, सोमवार से रविवार तक FAT 201, FAT 202 और FAT 203 उड़ानें क्रमशः सुबह 6:30 बजे, 6:55 बजे और 7:20 बजे रवाना होंगी। रविवार को अतिरिक्त FAT 204 सेवा सुबह 7:45 बजे चलेगी।

    वापसी में सोमवार से गुरुवार तक FAT 305, FAT 310 और FAT 315 उड़ानें शाम 6:32 बजे से 7:22 बजे के बीच वडोदरा पहुंचेंगी। शुक्रवार और शनिवार को FAT 319, FAT 323 और FAT 327 की वापसी सेवाएं शाम 6:21 बजे से 7:11 बजे के बीच निर्धारित हैं। रविवार को चार वापसी उड़ानें FAT 335, FAT 330, FAT 332 और FAT 334 रहेंगी। इनके वडोदरा पहुंचने का समय सुबह 11:36 बजे से शाम 6:26 बजे तक है।

    एयर टैक्सी में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए यात्रियों को एडवांस बुकिंग की सलाह दी गई है। सेवा में तेज चेक-इन, आरामदायक सीटिंग और प्रशिक्षित क्रू के साथ सुरक्षा और सुविधा पर जोर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ राजनीति ही नहीं टैक्स कमाई में भी दिल्ली का दबदबा, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

    August 30, 2026

    आखिर IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दी रिजाइन?  एक्स पर लिखा…

    August 30, 2026

    मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.