Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम
    • ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा
    • सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत
    • AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये
    • मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं
    • महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर; कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
    • बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत की बड़ी पहल, 130 छात्राओं के लिए ‘जेम-2026’ अभियान शुरू
    • Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»साल की आखिरी एकादशी के दिन ना करें इन चीजों का दान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
    धर्म आस्था

    साल की आखिरी एकादशी के दिन ना करें इन चीजों का दान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पौष महीने की पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर 2025 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत साल की आखिरी एकादशी का व्रत होगा। पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान के साथ पूजा की जाती है। ये व्रत संतान सुख के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए सबसे उत्तम व्रत में से एक माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी के दिन यूं तो कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है, लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान करने की मनाही भी है। चलिए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी पर किन चीजों के दान से बचना चाहिए।

    इन चीजों का ना करें दान

    तेल का दान
    पौष पुत्रदा एकादशी के दिन हमें तेल का दान करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल का दान करने से संतान सुख में बाधा उत्पन्न होती है और आपके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं।

    नमक का दान
    इस दिन आप नमक का भी दान ना करें और ना ही यदि आपसे कोई नमक मांगे तो उसे दें। ऐसा करने से आपको व्रत का फल प्राप्त नहीं होगा, बल्कि आप पाप के भागीदार भी बन सकते हैं।

    लोहे का दान
    शास्त्रों के अनुसार आपको पौष पुत्रदा एकादशी के दिन लोहा या लोहे से बनी किसी भी वस्तु का दान नहीं करना चाहिए। लोहे का शनि देव का कारक माना गया है। अगर आप इस दिन लोहे का दान करते हैं तो आपको शनि के प्रकोप को झेलना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको कई समस्याएं आ सकती हैं।

    इस्तेमाल की हुई वस्तु
    आप भूलकर भी पौष पुत्रदा एकादशी के दिन किसी को भी अपनी इस्तेमाल की हुई वस्तु का दान ना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आपके जीवन भर पुण्य फल नष्ट हो सकता है।

    (यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं

    May 17, 2026

    शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत

    May 15, 2026

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.