Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:राहगीरों को रोककर पता पूछने या लिफ्ट मांगने के बहाने मोबाइल झपटने वाले नाबालिग आरोपी समेत 2 को पुलिस ने दबोचा…
    • रोको-टोको अभियान के दौरान हुई औचक झड़ पड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर युवक ने बरसाए थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घिनौनी करतूत
    • बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ कर रहे दो ढेर, पंजाब के तरनतारन में बड़ा एक्शन…
    • आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 
    • दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
    • महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»knowledge»क्या आप भी खाली सीट के लिए TTE को ढूढते है ?अब IRCTC के इस फीचर से खुद ढूंढे सीट…
    knowledge

    क्या आप भी खाली सीट के लिए TTE को ढूढते है ?अब IRCTC के इस फीचर से खुद ढूंढे सीट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. कई लोग प्लानिंग के तहत ट्रेन टिकट रिजर्व करते हैं, तो कुछ को जल्दबाजी में सफर करना पड़ता है. ऐसे में ट्रेन का टिकट रिजर्व करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता और वेटिंग टिकट के साथ सफर करना पड़ता है. कई लोग खाली सीट पाने के लिए टीटीई के पीछे चक्कर लगाते हैं. इसके बाद भी कभी-कभी कुछ परिणाम नहीं मिल पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं IRCTC में एक ऐसा फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप चलती ट्रेन में खाली सीट का पता लगा सकते हैं और TTE से बोलकर सीट अलॉट कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

    IRCTC का चार्ट वैकेंसी फीचर

    IRCTC के इस फीचर का नाम चार्ट वैकेंसी है. इस फीचर की मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि चलती ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं. दरअसल, इसमें ऑनलाइन और लाइव रिजर्वेशन चार्ट होता है, जो ट्रेन का फाइनल चार्ट बनाने के बाद लोग देख सकते हैं. इसमें ये जानकारी लाइव उपलब्ध होती है कि किस डिब्बे में कौन सी सीट और कौन सा बर्थ खाली है. ऐसे में अगर आपके पास वेटिंग टिकट है, तो आप इस फीचर की मदद से खाली सीट का पता लगा सकते हैं और फिर TTE से अलॉट करवा सकते हैं.

    क्या है खाली सीट पाने का पूरा प्रोसेस?

    • सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या फिर Rail Connect ऐप को खोलें.
    • इसके बाद होम पेज पर  Charts / Vacancy पर क्लिक करें.
    • फिर आपकी स्क्रीन पर Reservation Chart पेज खुल जाएगा.
    • इस पेज पर ट्रेन नंबर, ट्रैवल डेट और बॉर्डिंग स्टेशन दर्ज करें और Get Train Chart पर क्लिक करें.
    • अब स्क्रीन पर क्लास-वाइज लेआउट में चार्ट खुल जाएगा.
    • अब अपना कोच टाइप चुनें और आपके सामने खाली सीटों की पूरी लिस्ट आ जाएगी.

    अब इसके बाद अपने पसंद अनुसार खाली सीट का नंबर और कोच नोट कर लें और तुरंत टीटीई से संपर्क करें. इसके बाद टीटीई नियमों के अनुसार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीट अलॉट करेगा. इस दौरान टीटीई वेटिंग टिकट के बदले में किराया लेकर रसीद दे देगा. इसके बाद आप सीट पर सफर कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज बैंक बंद हैं, कल शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खुलेंगे या नहीं? इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट 

    October 2, 2026

    क्‍या है ये दुर्लभ कंडीशन PMDS, डॉक्‍टर भी दंग,26 वर्षीय पुरुष के शरीर में मिला गर्भाशय…

    September 28, 2026

    QR Code इस्तेमाल करने वाले सावधान!क्या बंद होने वाला है QR कोड? दुकानदारों के पास 15 सितंबर तक की डेडलाइन…

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.