Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
    • आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
    • Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार
    मुख्य समाचार

    “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में छह महीने पहले हुए चर्चित सक्षम ताटे हत्याकांड ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। अपने प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या के बाद उसके शव से विवाह करने वाली आंचल मामिडवार अब फिर सुर्खियों में है। प्रेमी के परिवार के साथ जीवन बिताने का दावा करने वाली आंचल ने अब सक्षम का घर छोड़ दिया है और अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सक्षम के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कुछ पर्सनल चैट दिखाये हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

    देशभर में चर्चा में आया था सक्षम-आंचल का मामला

    दरअसल, पिछले साल 27 नवंबर को नांदेड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। आरोप था कि आंचल मामिडवार के पिता और भाई ने उसके प्रेमी सक्षम ताटे की गोली मारकर और सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। दोनों आंचल और सक्षम के रिश्ते से नाराज थे।  इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था। प्रेमी की मौत के बाद आंचल ने अपने ही पिता और भाई को फांसी की सजा देने की मांग की थी। इतना ही नहीं, उसने सक्षम के पार्थिव शरीर के साथ विवाह कर सभी को भावुक कर दिया था। उस समय आंचल ने कहा था कि वह जीवनभर सक्षम के घर में रहेगी और उसके माता-पिता का सहारा बनेगी। वह सक्षम का सपना पूरा करेगी और अधिकारी बनेगी।

    अचानक छोड़ा सक्षम का घर

    हालांकि अब मामला पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। जानकारी सामने आई कि आंचल ने सक्षम का घर यानी अपना ‘ससुराल’ छोड़ दिया है और फिलहाल अपनी दादी के साथ रह रही है।

    जब इस बारे में सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर आंचल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं, तब उसने सामने आकर घर छोड़ने की वजह बताई।

    सक्षम के भाई पर लगाया गंदी नजर रखने का आरोप

    आंचल ने दावा किया कि सक्षम का छोटा भाई उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था और गंदी नियत रखता था। आंचल ने आरोप लगाया कि उसने कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की। आंचल के मुताबिक, उसने इस बारे में सक्षम के परिवार को भी बताया, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। आंचल ने कहा कि इसी वजह से उसने सक्षम का घर छोड़ने का फैसला लिया। उसने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी और पुलिसकर्मियों के साथ ही वह अपने दादी के घर गई।

    परिवार ने आरोपों को बताया निराधार

    आंचल के आरोपों के बाद सक्षम ताटे की मां और बुआ सामने आई हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि परिवार के इकलौते बचे बेटे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

    सक्षम की बुआ ने कहा, अब हमारा एक ही बेटा बचा है। मैं हाथ जोड़कर आंचल से विनती करती हूं कि वह हमारे बेटे को बदनाम न करे। उसने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया। वह हमेशा उसे भाभी कहकर सम्मान देता था।

    सक्षम के परिवार ने दिखाया मोबाइल चैट

    आरोपों को खारिज करने के लिए सक्षम के परिवार ने कुछ मोबाइल चैट भी दिखाये। परिवार का दावा है कि इस चैट से पता चलता है कि आंचल और सक्षम के छोटे भाई के बीच सामान्य बातचीत होती थी। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच देवर-भाभी की तरह बातचीत होती थी है।

    परिवार का कहना है कि दोनों के बीच कभी कोई गलत चैट नहीं दिख रही। जो बातचीत होती थी, उससे किसी तरह के अनुचित व्यवहार का संकेत नहीं मिलता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000

    June 16, 2026

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम

    June 16, 2026

     पत‍ि ने नहीं की  दूसरी शादी,शादी के 6 महीने बाद ही छोड़कर गई पत्नी 48 साल बाद वापस लौटी, खुशी से रो पड़ा पति

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.