Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    तकनीकी

    कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tech Tips: आज के समय में साइबर फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहा है. टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ-साथ ठग भी अब लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें सबसे चर्चिंत तरीका का अनजान लिंक, जी हां, दरअसल, आज के समय में लोग किसी भी लिंक पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं. इससे कई बार लोग साइबर ठगी का शिकार भी बन जाते हैं. ऐसे में किसी भी अनजान लिंक से पहले आपको इन बातों का जरुर ध्यान रखना चाहिए.

    किसने भेजा है ये चेक करें

    इसके अलावा अगर कोई ईमेल या मैसेज किसी बैंक, सरकारी संस्था, कंपनी या स्कूल के नाम से आया है तो सबसे पहले उसके भेजने वाले का ईमेल एड्रेस या प्रोफाइल जरूर चेक करना चाहिए. साइबर ठग ज्यादार असली नाम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका ईमेल एड्रेस थोड़ा अलग होता है. अगर आपको उनके ईमेल एड्रेस में हल्का सा भी संदेह हो तो समझ जाएं ये स्पैम है. इसके अलावा हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट को जरूर चेक करें.

    परिवार के नाम से लिंक की जांच करें

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में आजकल साइबर ठग भी काफी एडवांस हो चुके हैं. इसीलिए अब ये आपके परिचित लोगों की पहचान का भी गलत इस्तेमाल करते हैं. अगर आपको किसी दोस्त, रिश्तेदार या साथी की ओर से कोई संदिग्ध लिंक मिले तो सीधे उसपर क्लिक करने से पहले साथी, परिवार या जिससे भी मैसेज आया हो उससे जरुर पूछ लें.

    भाषा पर जरुत ध्यान दें

    आपको बता दें कि ज्यादातर फर्जी ईमेल और मैसेज में अक्सर स्पेलिंग और भाषा से जुड़ी गलतियां देखने को मिलती हैं. कई बार मैसेज की भाषा अजीब या मशीन जैसी लगती है. अगर किसी बैंक, कंपनी या सरकारी विभाग के नाम से आए मैसेज में ऐसी गलतियां नजर आएं तो उसे बिलकुल भी अनदेखा न करें और लिंक पर क्लिक न करें.

    सोच-समझकर फैसला लें

    आपको बता दें कि साइबर ठग अक्सर लोगों के इमोशन्स का फायदा उठाते हैं. ज्यादातर साइबर ठग आपको ऐसे मैसेज भेजेंगे जिसमें लिखा होगा कि आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है, किसी ने आपका अकाउंट हैक कर लिया है या फिर आपको कोई बड़ा इनाम मिला है.

    ऐसे मैसेज का मकसद बस आपको किसी भी तरह से लिंक पर क्लिक करवाना होता है. इसलिए किसी भी डराने या लालच देने वाले मैसेज को देखकर तुरंत लिंक पर क्लिक न करें.

    लिंक का URL देखें

    जानकारी के लिए बता दें कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर किसी लिंक के ऊपर माउस ले जाने से उसका असली वेब एड्रेस दिखाई देता है. इससे पता चल सकता है कि लिंक असल में किस वेबसाइट पर ले जाएगा. अगर URL में कोई गड़बड़ी लगे तो उस लिंक से दूर रहें. बता दें कि यूआरएल देखने से कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि उसपर क्लिक करने से होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

    July 11, 2026

    Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब

    July 10, 2026

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.