Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जोरा क्षेत्र में विधायक निधि से कुछ भी काम नहीं होने पर जनता में विधायक के प्रति रोष-डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी
    BREKING NEWS

    जोरा क्षेत्र में विधायक निधि से कुछ भी काम नहीं होने पर जनता में विधायक के प्रति रोष-डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धरसींवा, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि कई दिनों से ” एस आई आर ” का काम जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि जोरा में जहां पहले 04 पोलिंग बूथ हुआ करते थे जो कि बाद में बढ़कर 06 पोलिंग बूथ हो गए हैं। वर्तमान एस आई आर के अनुसार कुल मिलाकर अब यहां 4001 मतदाता हो गए हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल भी आधा से अधिक गुजरा जा रहा है। विगत विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 में हुए थे और अब वर्ष 2026 आ गया है। इस बीच जनता जनार्दन के हितों को देखते हुए राज्य सरकार ने विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ तक कर दिया है। इसके बाद भी विधायक धरसीवा अनुज शर्मा द्वारा साईं नगर और जोरा क्षेत्र में आज तक कोई भी विकास कार्यों को विधायक निधि से नहीं कराया गया। इसे लेकर इस क्षेत्र के मतदाताओं में निराशा ही निराशा है। साथ ही वर्तमान विधायक के प्रति रोष भी व्याप्त है।इसलिए मजबूर होकर मतदाताओं के बहुत बड़े वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश के सत्ता पक्ष के अलावा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन तक फरियाद लगाई है। सर्वविदित है कि चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण अंतिम वर्ष में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां हासिल नहीं हो पाती है इसलिए साईं नगर और जोरा क्षेत्र की जनता वर्तमान वर्ष को वर्तमान विधायक की उदासीनता के चलते कदापि खोना नहीं चाहती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 1, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा: एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    September 1, 2026

    65 करोड़ का 42 किलो विदेशी सोना DRI ने मुंबई, केरल और कोलकाता में किया जब्त

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.