Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम 
    BREKING NEWS

    खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई है. इस गांव की बेटी के विवाह समारोह में सुरक्षा बलों के जवान शामिल हुए और भाई बनकर फर्ज भी निभाया. जवानों का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  इसमें दुल्हन भी भाई मानते हुए जवानों के पैर छूते हुए दिखाई दे रही है. नक्सलियों के गढ़ में ये बदलाव की बड़ी तस्वीर मानी जा रही है. 

    जवानों ने ऐसे निभाया फर्ज 

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का पूवर्ती गांव खूंखार नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है. यहां एक बेटी की शादी थी.  सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवानों ने बेटी की विदाई धूमधाम से की. दुल्हन बेटी को ग्रामीण जब विदा कर रहे थे तब  सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी पहुंच गए. भाई होने का फ़र्ज़ निभाते हुए दुल्हन को नेग दिया और नाचते गाते ग्रामीणों के साथ विवाह की ख़ुशियां बांटी. दुल्हन भी  इस मौके पर भावुक हो गई. जवानों को भाई मानते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. 

    छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि – 

    जब पूवर्ती गांव की बेटी की विदाई हुई, तो वो सीधे सुरक्षाबल के अपने भाइयों के पास सीआरपीएफ कैंप में पहुंची .
    150वीं बटालियन के जवानों ने पूरी आत्मीयता के साथ बहन को नेग दिया, आशीर्वाद दिया और खुशी में झूमकर नाचे भी.

    बदलाव की तस्वीर

    नक्सलियों के इस गढ़ में ये बदलाव की तस्वीर है. दरअसल ये गांव नक्सली कमांडरों का गांव है. यहां पहले कभी  पुलिस और जवानों के देखकर ग्रामीण भागते थे, लेकिन अब उनके नजदीक जा रहे हैं. विवाह समारोह की खुशियों में शिरकत कर रहे हैं.  क्षेत्र में बीते कुछ समय में केंद्र व राज्य सरकारें शांति बहाली व विकास के लिए काम कर रही है ऐसे में बदलाव की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर मानी जा रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.