Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नशा करना कोई शान की बात नहीं विषय पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता
    BREKING NEWS

    नशा करना कोई शान की बात नहीं विषय पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । इस साल छत्तीसगढ़ राज्य के 25 बरस पूरे हो रहे हैं और देश की एक मात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच के अपने प्रकाशन के 30 वें वर्ष में प्रवेश करने वाली है. इस मौके पर कार्टून वॉच एवं समाज कल्याण विभाग छ.ग. के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 

    कार्टून वॉच के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज कल नशा करने को फैशन समझा जा रहा है और युवा इसे अपनी आन बान और शान समझने लगे हैं. नशा करने वाले को कूल और प्रैक्टिकल माना जाने लगा है और नशा करने वाले को ओल्ड स्कूल या संकीर्ण विचारधारा का समझा जाने लगा है. देश भर के आंकड़ों पर ध्यान दें तो युवाओं में हर विकेंड पब जाने और रात भर नशा कर डांस करने की परंपरा सी बनती जा रही है. हाल ही में रायपुर में चल रहे पबों में महिलाओं और लड़कियों को तीन पैग फ्री देने की खबर पर प्रशासन ने संज्ञान लिया था. इस बात को समझना आवश्यक है कि ऐसे पबों में कपल एंट्री के नाम पर युवतियों को पीने के लिये प्रेरित करना मूल उद्देश्य है. ऐसे समय में युवाओं को जागरूक करने के लिये नशा करना कोई शान की बात नहीं विषय पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

    शर्मा ने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 साल की उम्र और उससे बड़े लोग ही हिस्सा ले सकेंगे. प्रतियोगिता ऑन लाईन होगी और 15 जुलाई 2025 की शाम तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं.

    प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार रखे गये हैं. प्रथम पुरस्कार दस हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार पांच हजार रूपये और एक एक हजार रूपये के बीस विशेष पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे. इस हेतु  कार्टून वॉच पत्रिका के ई मेल जतपंउइां17/हउंपसण्बवउ पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं. एक प्रतियोगी अधिकतम तीन कार्टून ही भेज सकता है. इस प्रतियोगिता में एआई का इस्तेमाल और गूगल इमेज का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा. कार्टून तीन सौ डीपीआई में हों और उसके साथ नाम पता व्यवसाय और उम्र का प्रमाण लिखना आवश्यक होगा. चयनित कार्टून पर कार्टून वॉच का नशा विरोधी अंक भी प्रकाशित किया जायेगा.   

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.