Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»एजुकेशन बजट को 8.2 फीसदी तक बढ़ाया-IIT JEE से लेकर NEET तक, 1.39 लाख करोड़ के बजट से छात्रों को क्या-क्या मिला?
    जॉब-एजुकेशन

    एजुकेशन बजट को 8.2 फीसदी तक बढ़ाया-IIT JEE से लेकर NEET तक, 1.39 लाख करोड़ के बजट से छात्रों को क्या-क्या मिला?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि किस सेक्टर को कितना पैसा दिया गया है. इसमें सरकार की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई, साथ ही ये भी बताया गया कि देश की अर्थव्यवस्था किस ओर जा रही है. इसी बजट में एजुकेशन सेक्टर से लिए भी कुछ बड़े ऐलान हुए, हालांकि छात्र इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि उन्हें क्या-क्या मिला और एजुकेशन का बजट बढ़ने के क्या मायने हैं. आइए आपको बताते हैं कि शिक्षा के किन क्षेत्रों के लिए बजट दिया गया है और इस बार के बजट से छात्रों को क्या हासिल हुआ है. 

    कितना बढ़ गया एजुकेशन बजट?

    सबसे पहले ये जान लेते हैं कि एजुकेशन का बजट इस साल कितना बढ़ाया गया है. इस साल शिक्षा मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 1 लाख, 39 हजार, 289 करोड़ रुपये किया गया है. जो पिछले बजट के मुकाबले करीब 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा है. 2025 के बजट में एजुकेशन का कुल बजट 1 लाख, 28 हजार, 650 करोड़ था. पिछले पांच साल में लगातार एजुकेशन बजट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

    NEET-JEE के छात्रों के लिए क्या है खास?

    देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी सबसे ज्यादा छात्र करते हैं. ऐसे में बजट से उन्हें काफी ज्यादा उम्मीदें होती हैं. हालांकि इस बार के बजट में ऐसे छात्रों के लिए ज्यादा कुछ नहीं दिया गया. बजट में नीट या फिर आईआईटी की सीटों में कोई भी बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया गया. माना जा रहा था कि इस बार नया आईआईटी खोलने को लेकर ऐलान हो सकता है. वहीं मेडिकल के छात्रों के लिए सीटें बढ़ने की भी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

    छात्रों को क्या-क्या मिला?

    कंटेंट क्रिएशन लैब: एजुकेशन बजट में कंटेंट क्रिएशन में फ्यूचर बनाने वाले छात्रों को बड़ा मौका दिया गया है. सरकार की तरफ से कंटेंट क्रिएशन में साल 2030 तक 20 लाख पेशेवर तैयार करने की बात कही गई है. इसे ऑरेंज इकोनॉमी का नाम दिया गया है, जिसमें तमाम तरह की क्रिएटिव जॉब्स आती हैं, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलता है. देशभर के 15 हजार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब खोलने का भी ऐलान किया गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के सहयोग से ये लैब चलाई जाएंगीं.

    एजुकेशन बजट कहां-कहां होगा खर्च? 

    • स्कूली शिक्षा योजनाओं को मजबूत करने के लिए सरकार जोर दे रही है. समग्र शिक्षा अभियान के लिए 42,100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इससे शिक्षकों, स्कूलों और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगीं.
    • पीएम पोषण योजना के लिए 12,750 करोड़ रुपए दिए गए हैं. जिससे पौष्टिक भोजन से बच्चों की सेहत को ठीक रखा जाएगा. 
    • पीएम श्री स्कूल योजना के तहत 7,500 करोड़ का बजट रखा गया है. ये एक तरह के मॉडल स्कूल हैं, जहां पढ़ाई का स्तर काफी शानदार होता है. साथ ही इससे उस स्कूल के आसपास मौजूद स्कूलों का भी विकास करने की बात कही गई है. 
    • उच्च शिक्षा पर भी जोर दिया गया है और इसके लिए 78,496 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. ये बजट केंद्रीय विश्वविद्यालयों, केंद्रीय संस्थानों, स्कॉलरशिप और रिसर्च लैब पर खर्च किया जाएगा. 
    • पीएम-उषा योजना के लिए 1,850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्यों में चल रही यूनिवर्सिटीज में सुविधाएं बढ़ेंगीं और उन्हें रिसर्च के लिए तैयार किया जाएगा. 
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. इससे छात्रों और रिसर्च करने वालों को ग्लोबल जर्नल्स तक आसान पहुंच मिलेगी. 
    • एआई पर भी सरकार ने जोर दिया है और इस बार इंडिया एआई मिशन को 1,000 करोड़ का बजट दिया गया है. इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दिया जाएगा और छात्रों को फायदा मिलेगा. 
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए 20 मई तक करें अप्लाई

    May 5, 2026

    क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन कौन सा है और ये कहां पर है?स्‍टेशन के नाम की रोचक कहानी… 

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.