Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एडवर्ड नाथन वर्गीज को 21 की उम्र में 2.5 करोड़ का पैकेज, IIT छात्र ने रचा इतिहास
    BREKING NEWS

    एडवर्ड नाथन वर्गीज को 21 की उम्र में 2.5 करोड़ का पैकेज, IIT छात्र ने रचा इतिहास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद– तेलंगाना में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने कड़ी रोजगार चुनौतियों के बीच सालाना 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।IIT हैदराबाद में कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र वर्गीज को नीदरलैंड स्थित एक ट्रेडिंग फर्म से ढाई करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव मिला है।बताया जा रहा है कि यह पैकेज 2008 में संस्थान की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है।

    21 वर्षीय वर्गीज को जॉब ऑफर 2 महीने की समर इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के तौर पर मिला है।वर्गीय जुलाई से ऑप्टिवर के नीदरलैंड कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शामिल होंगे।इंटर्नशिप के लिए चुने गए 2 IIT हैदराबाद के छात्रों में वे एकमात्र थे, जिन्हें PPO प्राप्त हुआ।ऑप्टिवर में इंटर्नशिप के दौरान, वर्गीस ने 2 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के बाद 6 सप्ताह की एक परियोजना पूरी की थी।हैदराबाद में जन्में वर्गीय अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में थे। यहां उन्होंने सातवीं से 12वीं तक पढ़ाई की है।IIT हैदराबाद में प्रवेश के पहले वर्ष से ही उन्होंने प्रतियोगी प्रोग्रामिंग पर ध्यान दिया और देश के शीर्ष 100 कोडर्स में जगह बनाई।

    कैंपस में उनका उल्लेखनीय कार्य रहा, जहां उन्होंने करियर सर्विसेज कार्यालय के समग्र प्रमुख के रूप में काम कर 8 छात्र प्रबंधकों की मुख्य टीम का प्रबंधन किया।इससे पहले, वे इंटर्नशिप सेल समन्वयक बने थे।टाइम्स ऑफ इंडिया को एक साक्षात्कार में वर्गीज ने बताया कि उन्होंने इसी पहली और एकमात्र कंपनी में प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू दिया था और चयन भी हो गया, जिसके लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी।अब तक IIT हैदराबाद में किसी छात्र को दिया गया उच्चतम पैकेज लगभग 1 करोड़ रुपये था, जो 2017 में दर्ज किया गया था।इससे पहले 2024-25 में सबसे अधिक पैकेज 66 लाख रुपये और 2023-24 में पैकेज 90 लाख रुपये था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.