Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»पावर कंपनी के डायरेक्टर श्री पाठक को भावभीनी विदाई
    छत्तीसगढ़

    पावर कंपनी के डायरेक्टर श्री पाठक को भावभीनी विदाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में डायरेक्टर (वाणिज्यिक एवं नियामक मामले) श्री आर.ए.पाठक को में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ऊर्चा सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। डॉ. यादव ने उनके कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना कीl

    इस अवसर पर पावर कंपनी के निदेशकगण सर्वश्री एस.के.कटियार, आर.के.शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री पाठक ने अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल सहित पावर कंपनीज में 41 वर्षों तक सेवाएं दीं। उन्हें अप्रैल 2025 में निदेशक पद पर राज्य शासन ने नियुक्त किया था, जुलाई में वे कार्यपालक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कार्यकाल पूरा होने पर पावर कंपनी में आयोजित विदाई समारोह में अध्यक्ष डॉ. यादव ने उनके व्दारा 41 वर्षों की सेवाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और कार्यशैली अलग थी। उन्होंने अपना कार्यकाल समर्पण एवं निर्भिकता से पूरा किया।
    कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस के कटियार ने उनके कर्मठ कार्यशैली की प्रशंसा की साथ ही बताया कि श्री पाठक ग्रिड मैनेजमेंट में भी कुशल व्यक्ति रहे हैं। प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि श्री पाठक चार दशक से भी ज्यादा समय विद्युत अधोसंरचना से ले कर वााणिज्यिक मामले में अपने सेवाएं दी हैं, जो उनके अनुभवों एवं कुशलकार्य प्रबंधन का प्रतीक है। इसी प्रकार प्रबंध निदेशक (वितरण) श्री भीमसिंह कंवर ने कहा कि उनके सेवा समर्पण से विद्युत विकास कार्यों में गति आई तथा उनके कार्यकाल में अनेक सुधार व वित्तीय प्रबंधन के कार्य किये गये।

    श्री पाठक ने कंपनी प्रबंधन व्दारा सौंपे गये विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रति साधुवाद दिया तथा कर्मचारी तथा अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री वी.के.साय, श्री संजय पटेल, श्री एम एस चौहान, श्री आरपी नामदेव, श्री एस के ठाकुर, श्री एम एस कंवर ,श्री सीएल नेताम,श्री जेएस नेताम, श्री वी के दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…

    April 21, 2026

    कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक…

    April 21, 2026

    जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह,लोगों ने कहा था पहाड़ी से टकराया है प्राइवेट विमान…

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.