Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ENG vs PAK : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया , सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की
    खेल

    ENG vs PAK : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया , सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के 45वें मुकाबले में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय सिलसिला बरकरार रहा। पल्लेकल में खेले गए सुपर 8 के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया। इस जीत के साथ सुपर 8 में इंग्लैंड के 4 अंक हो गए हैं, तो पाकिस्तान के पास सिर्फ एक अंक है। पाकिस्तान आखिरी मैच जीत भी लेता है, तो उसके 3 अंक हो पाएंगे। ऐसे में 3 अंक के साथ अंतिम 4 का टिकट हासिल करना मुश्किल लग रहा है।

    आखिरी ओवर में जीता इंग्लैंड

    पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए, जिसमें साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आखिरी ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़ा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सैम अयूब सिर्फ 7 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए। कप्तान सलमान आगा भी कुछ खास नहीं कर सके और लियम डॉसन की गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान और बाबर आज़म ने मिलकर टीम को 70 रन के पार पहुंचाया। हालांकि 11वें ओवर में बाबर आज़म 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

    फरहान ने जड़ा अर्धशतक

    साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 63 रन बनाए। आखिर में शादाब खान ने 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 23 रन बनाए, लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए लियम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2 सफलता मिली। आदिल राशिद ने भी 1 विकेट हासिल किया।

    इंग्लैंड के ओपनर्स फिर फ्लॉप

    165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि जोस बटलर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद हैरी ब्रूक ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और एक समय इंग्लैंड ने 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सैम करन ने हैरी ब्रूक का साथ दिया। दूसरे छोर से ब्रूक लगातार रन बनाते रहे। बाद में विल जैक्स ने भी कप्तान का साथ निभाया।

    हालांकि जब इंग्लैंड जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी, तब शाहीन अफरीदी ने ब्रूक को बोल्ड कर दिया। हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस पारी ने पाकिस्तान से अकेले दम पर मैच छीन लिया। बचा हुआ काम जोफ्रा आर्चर ने आकर पूरा कर दिया और इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 166 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और अंतिम 4 का टिकट कंफर्म कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.