Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या सपने में नजर आता है अनजान लोगो के चेहरे? जानिए किस बदलाव का है ये संकेत
    • “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान
    • डोंगरिया में 10 मई को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर होगा मंथन
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई…
    • विधानसभा चुनाव 2026 परिणाम : बंगाल में भाजपा की बढ़त, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का धमाका
    • सऊदी अरब में नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई, 11,300 लोग गिरफ्तार और हज़ारों डिपोर्ट
    • शेयर बाजार ने की पॉजिटिव शुरुआत, जानिए कौन-से स्टॉक्स उछले और कौन-से गिरे
    • छत्तीसगढ़ आईईडी विस्फोट:शहीद की हो गई थी सगाई, शादी का था मौहाल,भावुक परिजनों ने दी अंतिम विदाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान
    मनोरंजन

    “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर बॉलीवुड के पुराने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। हालांकि, फिल्म की इस अपार सफलता के साथ-साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ यानी प्रचार फिल्म बता रहा है। अब इस पूरे विवाद पर सिनेमा जगत के दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

    जावेद अख्तर ने धुरंधर को लेकर दिया बयान

    हाल ही में जावेद अख्तर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उनसे फिल्म पर लग रहे प्रोपेगैंडा के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही व्यावहारिक रुख अपनाया। जावेद अख्तर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि लोग प्रोपेगैंडा फिल्मों से क्या मतलब निकालते हैं। मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई, यह एक बेहतरीन फिल्म है।” हालांकि, उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि उन्हें फिल्म का पहला भाग, दूसरे भाग की तुलना में ज्यादा अच्छा लगा था।

    क्या हर फिल्म एक विचारधारा होती है? 

    सोशल मीडिया पर चल रही बहस कि क्या यह फिल्म किसी खास राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा देती है, इस पर जावेद अख्तर ने गहराई से बात की। उन्होंने कहा, “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है। क्या सिर्फ इसलिए कि कोई कहानी किसी खास तबके को रास नहीं आई, वह प्रोपेगैंडा हो जाती है? हर किसी को अपनी बात रखने का हक है।” उन्होंने आगे एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है? उनके अनुसार, हर फिल्ममेकर की जिम्मेदारी सच को पेश करना है। जावेद जी का मानना है कि हर कहानी, चाहे वह काल्पनिक ही क्यों न हो, सतह के नीचे एक खास विचारधारा को समेटे रहती है।

    1800 करोड़ का ‘रणवीर’ धमाका

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान में घुसकर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों को नाकाम करता है। फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की लंबी फौज है। 250 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से 1800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, उसने रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। फिलहाल, जावेद अख्तर के इस बयान ने फिल्म को लेकर चल रही बहस को एक नई दिशा दे दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सलमान ने काम-फील्ड को लेकर किया पोस्ट, किसी को टोपी मत पहनाओ

    May 3, 2026

    रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई

    May 2, 2026

    कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.