Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»नेपाल : नई सरकार से बेहतर संबंधों की उम्मीद
    संपादकीय

    नेपाल : नई सरकार से बेहतर संबंधों की उम्मीद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल के हाल ही में संपन्न आम चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिणाम नहीं हैं, बल्कि यह दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बड़े युग परिवर्तन का संकेत भी हैं. दशकों से नेपाली राजनीति पर हावी पुराने राजनीतिक परिवारों और स्थापित दलों के वर्चस्व को इस चुनाव ने निर्णायक चुनौती दी है. इन चुनावों में सबसे बड़ा राजनीतिक उभार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) का रहा है, जिसके युवा नेता बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने न केवल अपनी पार्टी को ऐतिहासिक जीत की ओर पहुंचाया है, बल्कि नेपाली राजनीति की दिशा भी बदल दी है. महज 35 वर्ष की उम्र में वे नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर हैं.

    दरअसल, 2025 के ‘जेन जी’ छात्र आंदोलनों ने नेपाल के राजनीतिक वातावरण को पहले ही बदल दिया था. युवाओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सत्ता के केंद्रीकरण के खिलाफ व्यापक असंतोष व्यक्त किया था. इस आंदोलन की ऊर्जा ने चुनावी राजनीति को प्रभावित किया और परिणामस्वरूप एक नई पीढ़ी के नेतृत्व को जनता का समर्थन मिला.भारत के लिए नेपाल का यह राजनीतिक परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से दोनों देशों के संबंध गहरे और बहुआयामी रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इन संबंधों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है. नई सरकार की सोच यह संकेत देती है कि नेपाल अब स्वयं को केवल भारत और चीन के बीच एक ‘बफर स्टेट’ के रूप में नहीं देखना चाहता, बल्कि वह दोनों शक्तियों के बीच एक ‘वाइब्रेंट ब्रिज’ की भूमिका निभाने का इच्छुक है. इसका अर्थ यह है कि नेपाल आर्थिक हितों और विकास के आधार पर संतुलित विदेश नीति अपनाना चाहता है.

    बालेंद्र शाह की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहलू उनका व्यवहारिक दृष्टिकोण है. एक इंजीनियर होने के कारण उनकी प्राथमिकता नीतिगत घोषणाओं के बजाय ठोस परिणामों पर केंद्रित है. भारत के लिए यह अवसर भी हो सकता है. जलविद्युत, सीमा पार कनेक्टिविटी, डिजिटल भुगतान प्रणाली और स्टार्टअप सहयोग जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं. यदि नई सरकार इन परियोजनाओं को गति देती है तो भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊर्जा मिल सकती है.

    हालांकि इस नई राजनीति के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं. बालेंद्र शाह अपनी प्रखर राष्ट्रवादी छवि के लिए जाने जाते हैं. अतीत में ‘ग्रेटर नेपाल’ मानचित्र और भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया था. यह दर्शाता है कि नई पीढ़ी का राष्ट्रवाद भावनात्मक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील भी हो सकता है. ऐसे में भारत को अपने दृष्टिकोण में संवेदनशीलता और परिपक्वता दिखानी होगी.

    चीन का कारक भी इस समीकरण में महत्वपूर्ण रहेगा. नेपाल की नई पीढ़ी किसी एक शक्ति के प्रभाव में रहने के बजाय स्वतंत्र विदेश नीति की पक्षधर दिखाई देती है. इसलिए भारत के लिए आवश्यक है कि वह अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को केवल कूटनीतिक घोषणाओं तक सीमित न रखे, बल्कि नेपाल के विकास में एक वास्तविक साझेदार के रूप में सामने आए.

    दरअसल,नेपाल का यह चुनाव परिणाम केवल सत्ता परिवर्तन नहीं है, बल्कि राजनीतिक संस्कृति के परिवर्तन का संकेत है.भारत के लिए यह समय नेपाल के साथ संबंधों को नए विश्वास और बराबरी के आधार पर आगे बढ़ाने का है. यदि दोनों देश इस अवसर को समझदारी से साधते हैं, तो हिमालय की यह साझेदारी आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि का आधार बन सकती है. कुल मिलाकर यह आशा की जा सकती है कि नेपाल की नई सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध रखेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा

    May 7, 2026

    बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी

    May 6, 2026

    ‘परिवर्तन’ के जनादेश

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.