रायपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आधुनिक अभियांत्रिकी शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एएनएसवाईएस (ANSYS) मल्टीफिज़िक्स सॉल्यूशंस पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एसोसिएशन द्वारा डी-2 हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षण एवं अनुसंधान में सिमुलेशन आधारित उन्नत तकनीकों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अभिमन्यु सिंह, तकनीकी एवं रणनीतिक प्रमुख, एएनएसवाईएस अकादमिक प्रोग्राम (भारत एवं आसियान क्षेत्र) रहे। उन्हें कम्प्यूटेशनल फ्लूड डायनेमिक्स (सीएफडी) और फाइनाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफईए) के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। व्याख्यान सत्र में विभाग के संकाय सदस्य, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने विषय में विशेष रुचि दिखाई।
इस अवसर पर डॉ. शुभ्रता गुप्ता, अधिष्ठाता (छात्र शैक्षणिक), डॉ. सचिन जैन, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग तथा डॉ. एस. घोष, प्रमुख, सतत शिक्षा प्रकोष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधनों में वक्ताओं ने अभियांत्रिकी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने में आधुनिक सिमुलेशन टूल्स की निर्णायक भूमिका को रेखांकित किया।
अपने विशेषज्ञ व्याख्यान में श्री अभिमन्यु सिंह ने एएनएसवाईएस मल्टीफिज़िक्स सिमुलेशन टूल्स के शैक्षणिक एवं अनुसंधान उपयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संरचनात्मक यांत्रिकी, द्रव प्रवाह, ऊष्मा अंतरण, विद्युत प्रणालियों तथा बहु-विषयक अनुसंधान में इन टूल्स के व्यावहारिक अनुप्रयोगों को वास्तविक औद्योगिक उदाहरणों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, समसामयिक और उपयोगी बताया।
यह आयोजन एनआईटी रायपुर में नवाचार-आधारित शिक्षा तथा उद्योगोन्मुख अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
- सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
- जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
- भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक

