Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान, जाने क्यों लगातार टूट रहा है मार्केट?
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान, जाने क्यों लगातार टूट रहा है मार्केट?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर बंद हुआ था। मंगलवार को भी मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 138 अंक की गिरावट के साथ 72,633 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर यह 0.83 फीसदी या 607 अंक की गिरावट के साथ 72,181 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.76 फीसदी या 176 अंक की गिरावट के साथ 22,604 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में आई इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये घट गया है।

    इन सेक्टर्स में आई गिरावट

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.23 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25 /50 में 1.13 फीसदी दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.68 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.05 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.64 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.87 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.62 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.08 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 0.99 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.97 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    शेयर बाजार में क्यों देखी जा रही गिरावट?

    1. महंगा कच्चा तेल भारत के लिए बड़ी चिंता

    कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारत के लिए खास तौर पर चिंता का विषय है, क्योंकि देश अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड करता दिखाई दिया। तेल महंगा होने का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ सकता है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा भी रहता है और रुपये पर दबाव पड़ सकता है। इसके अलावा ईंधन और ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा खर्च करने वाली कंपनियों के मुनाफे पर भी असर पड़ सकता है। बाजार कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले हर बदलाव पर नजर रख रहा है, क्योंकि महंगा तेल कई स्तरों पर अर्थव्यवस्था और कंपनियों को प्रभावित कर सकता है।

    1. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी ने बढ़ाई बेचैनी

    सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, बाजार की एक बड़ी चिंता अमेरिका में बढ़ती बॉन्ड यील्ड है। अमेरिकी 10 साल की ट्रेजरी यील्ड हाल के वर्षों के ऊंचे स्तरों तक पहुंच गई है। जब अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है, तो डॉलर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए ये विकल्प ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। ऐसे में उभरते बाजारों के शेयरों में निवेश का आकर्षण प्रभावित हो सकता है।

    महंगे कच्चे तेल की वजह से अगर महंगाई लंबे समय तक बनी रहती है, तो अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी कमजोर पड़ सकती है। बाजार में इस बात की चर्चा बढ़ी है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं।

    1. विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बढ़ाई मुश्किल

    भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड, महंगा तेल और भू-राजनीतिक तनाव के बीच विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों से पैसा निकाल रहे हैं। इसका असर खास तौर पर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर पड़ता है। अगर इंडेक्स में ज्यादा वजन रखने वाले बड़े शेयर एक साथ गिरते हैं, तो इसका सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखाई देता है।

    मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भिलवारिया के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार की धारणा को कमजोर रखने वाली प्रमुख वजहों में से एक है। घरेलू निवेश से कुछ सहारा जरूर मिल रहा है, लेकिन विदेशी पूंजी की निकासी दबाव बनाए हुए है।

    1. बैंकिंग शेयरों में गिरावट से बाजार को लगा बड़ा झटका

    शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव देखने को मिला। इन कंपनियों का सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छा खासा वैटेज है। यही वजह है कि जब बैंक और बड़ी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में एक साथ गिरावट आती है, तो इसका असर पूरे बाजार पर ज्यादा दिखाई देता है। छोटी कंपनियों के कुछ शेयरों में गिरावट की तुलना में इंडेक्स में भारी वजन रखने वाले शेयरों की गिरावट बाजार के प्रमुख सूचकांकों को ज्यादा नीचे खींच सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    JIO IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ से अधिक बोली पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू, वारी एनर्जी को छोड़ा पीछे

    October 23, 2026

    डिजिटल पहचान की चोरी से AI तक, कैसे बढ़ रहे हैं आपकी निजी जानकारी के खतरे? | विचार

    October 23, 2026

    Gold-Silver Rate : चांदी की कीमत में 5000 रूपए की गिरावट, सोने के भाव भी टूटे

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.