Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का हृदयाघात के कारण निधन…
    मनोरंजन

    प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का हृदयाघात के कारण निधन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं। उनके भाई मनोज राउत ने बताया कि वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

     कम उम्र से ओडिसी नृत्य की पहचान

    मधुमिता राउत ने कम उम्र में ही नृत्य सीखना शुरू किया था। वह दिल्ली स्थित “जयंतिका-मायाधर राउत स्कूल ऑफ ओडिसी डांस” की निदेशक थीं और नई पीढ़ी के नर्तकों को प्रशिक्षण दे रही थीं। उनकी मेहनत और समर्पण से कई युवा डांसर्स ओडिसी के पारंपरिक और आधुनिक रूपों से परिचित हुए।

    PunjabKesari

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मधुमिता राउत की पहचान

    मधुमिता राउत ने ओडिसी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाई। वह नीदरलैंड के एक मंदिर में प्रदर्शन करने वाली पहली ओडिसी कलाकार बनीं और वहां रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य को जीवंत और प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कई नए प्रयोग किए। उनके कार्यों में कविता आधारित रचनाएं, गोएथे की कविताओं पर कोरियोग्राफी और नीदरलैंड की बाली नृत्यांगना दिया तंत्रि के साथ फ्यूजन डांस शामिल हैं।

    सामाजिक कारणों के लिए नृत्य का उपयोग

    मधुमिता राउत ने नृत्य को केवल कला के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश देने का माध्यम भी बनाया। उनके प्रदर्शनों में मानवता, संवेदनशीलता और समाज सुधार के विषय सामने आते थे। मधुमिता राउत, प्रसिद्ध ओडिसी कलाकार मायाधर राउत की पुत्री थीं। मायाधर राउत का निधन पिछले साल फरवरी में 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। मायाधर राउत ने 1950 के दशक में शास्त्र आधारित ज्ञान के साथ ओडिसी नृत्य के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

    मधुमिता राउत को ओडिसी के प्रचार-प्रसार के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्होंने भारत सहित आयरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्पेन, मोरक्को, फ्रांस, पुर्तगाल, जापान और अमेरिका के प्रमुख नृत्य महोत्सवों में भाग लिया।मधुमिता राउत की मृत्यु से ओडिसी जगत और कला प्रेमियों के बीच एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कला, योगदान और सामाजिक संदेश हमेशा याद किए जाएंगे। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.