Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता
    छत्तीसगढ़

    किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी– में तकनीक आधारित सुगम धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की पहली पसंदजिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

    ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री की। श्री साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन सुविधा ने किसानों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी से पूरी तरह छुटकारा दिला दिया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया और अधिक सहज बनी है।

    इस वर्ष श्री साहू ने 4 एकड़ भूमि में धान की खेती की। समय पर सिंचाई, उन्नत बीजों का उपयोग और आधुनिक कृषि यंत्रों ने उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष खरीदे गए नए ट्रैक्टर ने खेत की जुताई, समतलीकरण, कटाई और परिवहन जैसे कार्यों को तेज, कम खर्चीला और अधिक प्रभावी बना दिया है।

    धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने, कृषि ऋण के भुगतान, रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज खरीदने तथा सिंचाई सुविधाओं को और मजबूत करने में करेंगे। इसके साथ ही वे खेत के एक हिस्से में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।

    श्री साहू ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाएँ जैसे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पारदर्शी खरीदी प्रक्रियाएँ, कृषि यंत्रों पर अनुदान और हर स्तर पर सहयोग से ग्रामीण कृषकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रही हैं। इससे किसानों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा वे अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

    धमतरी जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को निर्बाध, पारदर्शी और तकनीक आधारित खरीदी व्यवस्था का लाभ मिले, ताकि कृषि कार्य अधिक लाभकारी और उत्साहवर्धक बन सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

    July 12, 2026

    चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन

    July 12, 2026

    उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.