Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘सरपंच के मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह
    मुख्य समाचार

    ‘सरपंच के मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट और लगातार मिल रही कथित धमकियों से परेशान एक किसान ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले अपनी बहन को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें सरपंच समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव कवि के खेतों में सोमवार सुबह सहतूत के पेड़ से एक किसान का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान करनाल जिले के गांव मोर माजरा निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

    मृतक के भाई सोनू के अनुसार, एक अगस्त को गांव के सरपंच राजेंद्र, उसके बेटे विकास और भतीजे पुनीत ने संदीप के साथ खेत में कथित रूप से मारपीट की थी। आरोप है कि तीनों ने उसे बांधकर रॉड और डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पहले ही पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पंचायत के माध्यम से समझौते की बात चल रही थी। इस दौरान भी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाता रहा है।

    परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह संदीप ने अपनी बहन मीना के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भेजा। जिसमें लिखा है कि सरपंच ने अपने पद का फायदा उठाकर मेरे से मारपीट की और मेरे परिवार को परेशान किया। इससे आहत होकर में सुसाइड कर रहा हूं। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव कवि के खेतों में पहुंचे, जहां ट्यूबवेल के पास सहतूत के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    सूचना मिलते ही थाना मतलौडा पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, मोबाइल कवर में रखा सुसाइड नोट और फंदे में इस्तेमाल की गई रस्सी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 351(3) और 3(5) के तहत राजेंद्र सरपंच, विकास और पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई दलेल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.